फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The state is completely safe for tourist movement: Chief Minister

प्रदेश पर्यटकों के आवागमन के लिए पूर्णत: सुरक्षित ः मुख्यमंत्री

Wed, 06 Sep 2023 11:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Sep 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बुधवार को नादौन में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हाल ही में हुई भारी बारिश के कारण प्रदेश में कई सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। निजी एवं सार्वजनिक संपत्ति को भारी नुकसान हुआ। उन्होंने स्थानीय निवासियों और पर्यटकों को आश्वस्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार के दृढ़ एवं त्वरित प्रयासों के फलस्वरूप राज्य में सड़कों को काफी हद तक बहाल कर दिया गया है।
विज्ञापन


प्रदेश में आगंतुकों के लिए सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित किया गया है। यह राज्य की अब तक की सबसे भीषण त्रासदी थी, लेकिन अब राज्य में हालात सामान्य हो रहे हैं।
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश पर्यटकों के लिए सुरक्षित है और पर्यटक अब चंबा, कांगड़ा, शिमला और अन्य जिलों के भ्रमण पर आ सकते हैं। राज्य सरकार आपदा से प्रभावी ढंग से निपटने और सभी प्रभावितों को आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। विपदा के समय में भी नेता विपक्ष प्रभावित परिवारों की पीड़ा के प्रति सहानुभूति व्यक्त करने के बजाय राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने नेता विपक्ष से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से संपर्क कर हिमाचल प्रदेश के लिए केदारनाथ और भुज त्रासदी की तर्ज पर विशेष पैकेज प्रदान करने के लिए आग्रह करने का आह्वान किया। उन्होंने दोहराया कि राज्य सरकार ने केंद्र सरकार से इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित करने और उत्तराखंड और गुजरात में प्रदान की गई सहायता के समान वित्तीय सहायता प्रदान करने की बार-बार अपील की है, लेकिन अभी तक केंद्र सरकार की ओर से इस संबंध में कोई भी कदम नहीं उठाया गया है। उन्होंने प्रदेशवासियों को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार अपने संसाधनों से प्रभावित परिवारों को सहायता प्रदान करने के हरसंभव प्रयास कर रही है। पूर्व भाजपा सरकार ने प्रदेश पर 75 हजार करोड़ रुपये के ऋण का बोझ डाला तथा केवल राजनीतिक लाभ के लिए कई घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार कर्मचारियों के बकाया और भत्ते देने में विफल रही। कांग्रेस सरकार ने सत्ता संभालने के पश्चात वित्तीय बाधाओं के बावजूद कर्मचारियों के हितों में अभूतपूर्व निर्णय लेकर पुरानी पेंशन योजना को बहाल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



देर रात को भी लोगों ने जगह-जगह किया मुख्यमंत्री का स्वागत-
हमीरपुर। बड़सर और सुजानपुर के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के बाद मंगलवार रात को अपने गृह क्षेत्र लौट रहे मुख्यमंत्री सुक्खू का जगह-जगह लोगों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने जैसे ही भलेठ पुल के पास से नादौन विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश किया तो गांव चैड़ू, जीहण, बड़ा और कई अन्य गांवों के लोग रात को भी मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए उमड़ पड़े। गांव बड़ा में बड़ी संख्या में लोगों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने एक-एक व्यक्ति का अभिवादन स्वीकार किया।

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed