{"_id":"6a738c3d428e4dc68a0bb159","slug":"the-sabha-will-distribute-fruits-to-patients-three-days-a-week-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1026-203565-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: सभा सप्ताह में तीन दिन मरीजों को बांटेगी फल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: सभा सप्ताह में तीन दिन मरीजों को बांटेगी फल
Thu, 06 Aug 2026 12:47 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Thu, 06 Aug 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। दिव्य सर्वहित सुधार सभा बड़सर की बैठक अध्यक्ष कैप्टन मदन लाल वत्स्याल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि मरीजों और जरूरतमंद लोगों को प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को फल वितरित किए जाएंगे।
साथ ही अस्पताल प्रबंधन के सहयोग से विकास कार्यों और जनसेवा गतिविधियों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया। बैठक में कैप्टन अजीत चंद्र चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहे।
महासचिव हरबंस लाल शर्मा ने सभा की आय-व्यय रिपोर्ट प्रस्तुत की। बैठक में संगठन की समाजसेवा गतिविधियों और सिविल अस्पताल से जुड़े जनहित के कार्यों पर चर्चा हुई। प्रकाश चंद, धर्म सिंह ठाकुर, विजय शर्मा, प्रकाश चंद वर्मा, विजय ठाकुर, श्रवण कुमार और रमेश चंद सहित अन्य सदस्यों ने अपने विचार रखे।
विज्ञापन
बैठक में रोशन लाल, ब्रह्मा दास, कुलदीप सिंह और संजय कुमार का नए सदस्यों के रूप में स्वागत किया गया। अध्यक्ष कैप्टन मदन लाल वत्स्याल ने सभी सदस्यों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। संवाद