{"_id":"65fc3a802aa03421b609b9ee","slug":"the-road-to-baba-balak-nath-temple-deot-siddh-is-in-bad-condition-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1001-124163-2024-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध की सड़क खस्ताहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध की सड़क खस्ताहाल
विज्ञापन
मरम्मत कार्य के लिए एक माह पूर्व हुआ था तीन करोड़ का टेंडर
अभी तक नहीं हुआ मरम्मत कार्य शुरू, बाबा बालक नाथ को जाने वाले श्रद्धालुओं को हो रही परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़सर (हमीरपुर)। बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध को जाने वाली सड़क बदहाल है। यह मुख्य सड़क है जो बड़सर को शाहतलाई, दियोटसिद्ध और झंडूता से जोड़ती है। आजकल चैत्र मेले शुरू हो चुके हैं। हर दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु इस सड़क से होकर गुजर रहे हैं। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और विदेशों से आने वाले इन श्रद्धालुओं को सड़क खस्ताहाल होने से समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। सिंगल लेन होने के कारण यहां पर हादसों का भी खतरा बना रहता है। इस सड़क को पूरी तरह पक्का करने के लिए करीब तीन करोड़ का टेंडर लगाया गया, जो एक माह पूर्व ठेकेदार को अलॉट कर दिया गया है लेकिन अभी तक इसपर कोई कार्य शुरू नहीं हुआ।
13 किलोमीटर लंबी इस सड़क पर कई जगह गड्ढे पड़े हुए हैं। वहीं, अभी हाल ही में यहां पर दोपहिया वाहन चालक दुर्घटना का शिकार भी हुए। हर वर्ष श्रद्धालु करोड़ों रुपये का दान ट्रस्ट को करते हैं, जिसका लाभ सरकार को भी मिलता है। लेकिन, श्रद्धालुओं की जरूरत का ख्याल रखना शायद प्रशासन व विभाग भूल गया है। इस बारे में लोक निर्माण विभाग बड़सर के कनिष्ठ अभियंता सुरेश कुमार ने कहा कि काम शुरू हो चुका है और सड़क बनाने के लिए पहले प्लांट सेट किया जा रहा है। इसके बाद सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए ठेकेदार को तीन करोड़ का काम भी आवंटित कर दिया गया है। जल्द ही काम पूरी तरह से शुरू हो जाएगा।