फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The road from Bassi to Patta via Tikkar Bharaiyan is full of potholes, causing fear of accidents among drivers.

Hamirpur (Himachal) News: बस्सी से पट्टा वाया टिक्कर भराइयां सड़क पर गड्ढों की भरमार, वाहन चालकों में हादसे का डर

Thu, 06 Aug 2026 12:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 06 Aug 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
The road from Bassi to Patta via Tikkar Bharaiyan is full of potholes, causing fear of accidents among drivers.
रणवीर ठाकुर, निवासी भोरंज
भोरंज (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के तहत बस्सी से पट्टा को जोड़ने वाली वाया टिक्कर भराइयां सड़क बदहाल स्थिति में है। सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढों और उखड़ी परत के कारण वाहन चालक और राहगीर परेशान हैं।
विज्ञापन

बरसात के मौसम में सड़क की हालत और खराब हो गई है। गड्ढों में पानी भरने से उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे दोपहिया वाहन चालकों के दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा बना हुआ है। कई जगह कीचड़ और फिसलन की समस्या भी बनी हुई है।
विज्ञापन

करीब छह किलोमीटर लंबी यह सड़क आसपास के कई गांवों के लोगों के लिए मुख्य संपर्क मार्ग है। स्थानीय लोगों में सतीश, अनुराग और आशा ने लोक निर्माण विभाग से सड़क का निरीक्षण कर जल्द गड्ढे भरने और मरम्मत करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
सड़क की मरम्मत समय-समय पर आवश्यक है। यदि मरम्मत नहीं होगी तो सड़कों में गड्ढे जरूर बनेंगे। बस्सी से पट्टा सड़क की भी हालत ठीक नहीं है। -रणवीर ठाकुर, निवासी भोरंज
गड्ढों में पानी जमा होने से सड़क की हालत खराब हो रही है। दोपहिया वाहन चालक सबसे ज्यादा परेशान हैं। हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। -दीवान चंद, निवासी भोरंज


-कोट
लोगों को बेहतर सड़क सुविधाएं देने के लिए लोक निर्माण विभाग प्रयासरत्त है। बरसात के बाद सड़क की मरम्मत करवा दी जाएगी। -राजेश कुमार, एसडीओ, लोक निर्माण विभाग भोरंज

रणवीर ठाकुर, निवासी भोरंज

रणवीर ठाकुर, निवासी भोरंज

रणवीर ठाकुर, निवासी भोरंज

रणवीर ठाकुर, निवासी भोरंज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article