फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The road connecting Maihre and Nadaun is in bad condition.

Hamirpur (Himachal) News: मैहरे और नादौन को आपस में जोड़ने वाली सड़क बदहाल

Sat, 06 Jul 2024 07:04 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2024 07:04 PM IST
विज्ञापन
मैहरे से अंबेहड़ी तक सड़क पर आवाजाही आसान नहीं, चालक परेशान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बड़सर (हमीरपुर)। लोक निर्माण विभाग बड़सर के अंतर्गत मैहरे और नादौन को आपस में जोड़ने वाली सड़क की हालत खस्ता हो गई है। यह सड़क मैहरे से नादौन वाया धनेटा होकर जाती है और करीब 37 किलोमीटर लंबी है। मैहरे से अंबेहड़ी तक सड़क पर आवाजाही आसान नहीं है। जगह-जगह गड्ढे पड़े हैं। इससे वाहनों को पास लेने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। दुर्घटनाओं का अंदेशा भी बना रहता है। यह सड़क चार दर्जन पंचायतों को जोड़ती है। वहीं, नादौन से लिंक होने के कारण इस सड़क पर वाहनों की संख्या काफी अधिक है। लोगों त्रिलोक, बीरबल, पंजोत सिंह, कपिल वर्मा आदि ने कहा कि विभाग को इस सड़क की मरम्मत का कार्य तुरंत करवाना चाहिए। इस बारे में लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता सुरेश कुमार ने कहा कि जल्द ही इस सड़क का मरम्मत कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed