फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The Rehri-Phari Workers Union protested the removal of carts from the market.

Hamirpur (Himachal) News: बाजार से रेहड़ियां हटाने का रेहड़ी-फड़ी वर्कर्स यूनियन ने किया विरोध

Sun, 07 Dec 2025 02:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 07 Dec 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
The Rehri-Phari Workers Union protested the removal of carts from the market.
नगर निगम के आयुक्त राकेश शर्मा को ज्ञापन सौंपते हुए सीटू का प्रतिनिधिमंडल। स्रोत : संगठन - फोटो : bishnah 2
हमीरपुर। स्थानीय निकाय के तहत रेहड़ी-फड़ी धारकों को हटाने की कवायद को लेकर रेहड़ी-फड़ी वर्कर्स यूनियन ने विरोध जताया है। शनिवार को रेहड़ी-फड़ी वर्कर्स यूनियन संबंधित सीटू का प्रतिनिधिमंडल आयुक्त राकेश शर्मा से मिला। सीटू के राष्ट्रीय सचिव डॉ. कश्मीर ठाकुर की अगुवाई में रेहड़ीधारकों के प्रतिनिधिमंडल ने आयुक्त के साथ अपनी शंकाओं और मांगों को लेकर बातचीत की। प्रतिनिधिमंडल ने आयुक्त को स्पष्ट कर दिया कि शहर के सौंदर्यीकरण के नाम पर रेहड़ी लगाने वालों को हटाने के किसी भी फैसले का विरोध किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि इस संबंध में कोई भी फैसला रेहड़ी-फड़ी धारक कमेटी की सहमति के बिना न लिया जाए। उन्होंने कहा कि रेहड़ी धारकों का विस्थापन करने की कोशिश की गई तो यूनियन कड़ा विरोध करेगी। प्रतिनिधिमंडल में सीटू के जिला सचिव जोगिंद्र कुमार, प्रताप राणा, यूनियन के अध्यक्ष ब्रह्म दास, सचिव बाला आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed