फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The rain has come again to scratch the wounds of the previous disaster.

Hamirpur (Himachal) News: पिछली आपदा के जख्म फिर कुरेदने आ गई बरसात

Fri, 21 Jun 2024 05:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2024 05:15 PM IST
विज्ञापन
जिले के क्षतिग्रस्त 114 स्कूलों की अभी तक नहीं हो पाई मरम्मत, बढ़ गया जोखिम
विज्ञापन

सरकार और शिक्षा विभाग की ओर से जारी नहीं किया गया बजट
स्कूल में कक्षा कक्ष, मिड-डे-मील से लेकर शौचालय हुए थे क्षतिग्रस्त
11 माह बीतने के बाद भी स्कूलों को नहीं मिला बजट, परेशानी बढ़ी
बवीता चंदेल
हमीरपुर। पिछली बरसात में जिले के प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों को मिले जख्म अभी भरे नहीं है, ऊपर से दोबारा बारिश का मौसम शुरू हो गया है। इससे जिले में क्षतिग्रस्त स्कूलों में जोखिम और बढ़ गया है। वर्ष 2003 में जिले के 114 स्कूलों को बरसात में आपदा से 3.67 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। इसकी भरपाई के लिए सरकार और शिक्षा विभाग की ओर से बजट जारी नहीं हो पाया है। आपदा प्रभावित स्कूलों में सुरक्षा दीवार, खेल मैदान, रसोईघर, शौचालयों सहित कक्षा कक्षा क्षतिग्रस्त हुए हैं। इनकी मरम्मत नहीं हो पाई है। दोबारा बरसात शुरू होने पर क्षतिग्रस्त स्कूल भवनों को और अधिक नुकसान होने का खतरा सताने लगा है। इससे अभिभावकों की चिंता भी बढ़ गई है। हालांकि, अभी डेढ़ माह तक स्कूल बंद रहेंगे लेकिन इसके बाद अगस्त में बारिश अधिक होने पर स्कूलों में विद्यार्थियों को और अधिक परेशानी का सामना करना पड़ेगा। अभिभावकों राकेश कुमार, रमन, आकाश राणा, सुमित्रा, मैत्री ठाकुर आदि ने कहा कि आपदा के कारण जिले के वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में सबसे अधिक नुकसान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पौंहज में हुआ है। स्कूल में शौचालाय, रसोईघर सहित खेल मैदान के साथ लगता डंगा ढह गया है। स्कूल को 50 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। स्कूल प्रमुख की ओर से विद्यार्थियों को प्राथमिक स्कूल में शिफ्ट किया गया है। वहीं, प्राथमिक स्कूलों में सबसे अधिक नुकसान राजकीय प्राथमिक पाठशाला भखेड़ा में हुआ है। स्कूल में बारिश के कारण बरामदे के स्तंभ, खेल मैदान में दरारें और शौचालय गिर गए हैं। इस स्कूल में पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है। अन्य स्कूलों में संपर्क रास्ते, स्कूल परिसर के साथ भूस्खलन सहित भवन क्षतिग्रस्त हुए है। शिक्षा विभाग ने बारिश से प्रभावित स्कूलों की रिपोर्ट बनाकर बजट मंजूरी के लिए शिक्षा निदेशालय को भेज दिया है लेकिन बजट को लेकर कोई भी कार्रवाई नहीं हो पाई है।
कोट्स
पिछली बरसात में जिले के 67 उच्च और वरिष्ठ माध्यमिक प्रभावित हुए हैं। स्कूलों को 2.50 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। स्कूलों में विद्यार्थियों की सुरक्षा के चलते उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पढ़ाया जा रहा है। बजट मिलते ही यहां पर स्कूलों में निर्माण और मरम्मत कार्य करवाएं जाएंगे।
विज्ञापन

-अनिल कुमार कौशल, उपनिदेशक, उच्चतर शिक्षा विभाग, हमीरपुर

जिला के 47 प्राथमिक और वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों को बारिश से नुकसान पहुंचा हैं। स्कूलों में सुरक्षा दीवार से लेकर कक्षाकक्ष क्षतिग्रस्त हुए हैं। नुकसान की रिपोर्ट शिक्षा निदेशालय को भेज दी गई है। बजट मिलते ही स्कूलों भवनों को पहुंचे नुकसान की मरम्मत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अशोक कुमार, उपनिदेशक, प्रारंभिक शिक्षा विभाग, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed