फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The public rejected the lies of the Grand Alliance: Sikandar

जनता ने नकारा महागठबंधन का झूठ : सिकंदर

Sat, 15 Nov 2025 01:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 15 Nov 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल भाजपा के प्रदेश महामंत्री राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार ने मीडिया को दिए बयान में बिहार चुनाव में एनडीए को मिली प्रचंड जीत पर प्रसन्नता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि यह जीत बिहार की जनता की जीत है, बिहार के विश्वास की जीत है।
विज्ञापन

महागठबंधन के वादों और सफेद झूठ को बिहार की जनता ने पूरी तरह नकार दिया है और आने वाले समय में केंद्र सरकार के सहयोग से विकास के पथ पर बढ़ते हुए बिहार की उम्मीदों को पंख लगेंगे। उन्होंने जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा जगत प्रकाश नड्डा सहित भाजपा के समस्त शीर्ष नेतृत्व को एवं कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के बड़े-बड़े नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी ने बिहार में चुनाव प्रचार किया, यहां तक कि हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भी बिहार की जनता के सामने हिमाचल में कांग्रेस पार्टी द्वारा गारंटियां पूरी करने का सफेद झूठ बोला, लेकिन बिहार के जागरूक मतदाताओं ने उनकी कही हर बात को सिरे से नकार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अब चुनाव जीतने के लिए नहीं बल्कि अपने वर्चस्व को बचाने के लिए लड़ती है, जिसमें वो लगातार पिछड़ती हुई नजर आती है, क्योंकि इनके पास अब न कोई नीति है और न ही कोई प्रभावी नेता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed