फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The post of ortho specialist is vacant in Bhoranj Hospital, he did not take charge even after the order was issued

Hamirpur (Himachal) News: भोरंज अस्पताल में ऑर्थो विशेषज्ञ का पद खाली, ऑर्डर होने के बाद भी नहीं संभाला कार्यभार

Fri, 12 Sep 2025 01:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 12 Sep 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
भोरंज(हमीरपुर)। नियुक्ति ऑर्डर होने के बाद भी सिविल अस्पताल भोरंज में हड्डी रोग विशेषज्ञ ने कार्यभार नहीं संभाला है। डेढ़ माह पूर्व स्वास्थ्य विभाग की ओर से अस्पताल में रिक्त स्त्री, बाल और हड्डी रोग विशेषज्ञ के लिए नियुक्ति ऑर्डर जारी किए थे, ताकि अस्पताल में मरीजों को उपचार करवाने में परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

वहीं, ऑर्डर जारी होने के बाद स्त्री और शिशु रोग विशेषज्ञ ने तो एक सप्ताह के भीतर कार्यभार संभाल लिया, लेकिन हड्डी रोग विशेषज्ञ ने निजी कारणों का तर्क देते हुए कार्यभार नहीं संभाला है। ऐसे में अस्पताल में पद रिक्त होने से मरीजों को आपात स्थिति में 25 किलोमीटर दूर मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों में राकेश, प्रदीप, कांता देवी, विजय कुमार, रोशन लाल, नीलम कुमार आदि ने कहा कि सिविल अस्पताल में प्रतिदिन 450 के करीब ओपीडी रहती है। सड़क दुर्घटनाओं के साथ आधा दर्जन लोग हड्डी रोग से पीड़ित निकलते हैं। ऐसे में विशेषज्ञ न होने से उपचार के लिए निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग की ओर से डेढ़ माह पूर्व नालागढ़ से भोरंज अस्पताल के लिए चिकित्सक की नियुक्ति के ऑर्डर जारी किए हैं, लेकिन चिकित्सक की ओर से कार्यभार न संभालने का खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने विभाग से रिक्त पद को भरने की मांग की है।

कोट

समस्या के बारे में उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया गया है। अस्पताल में शीघ्र ही विशेषज्ञ का पद भरा जाएगा, ताकि मरीजों को परेशानी न झेलनी पड़े।
-डॉ. ललित कालिया, बीएमओ, भोरंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed