{"_id":"667abe09680b3983580a0943","slug":"the-post-of-chairman-and-vice-chairman-is-vacant-in-municipal-council-sujanpur-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1001-130358-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: नगर परिषद सुजानपुर में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का पद खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: नगर परिषद सुजानपुर में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का पद खाली
विज्ञापन
लोगों को अपने कार्य करवाने के लिए हो रही परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
सुजानपुर(हमीरपुर)। नगर परिषद सुजानपुर का अध्यक्ष पद तो पहले से ही खाली चल रहा है लेकिन अब उपाध्यक्ष का पद भी खाली हो गया है। अध्यक्ष पद पर भाजपा समर्थित पार्षद विराजमान थी लेकिन अपनी ही पार्टी की एक पार्षद की ओर से साथ छोड़ जाने और अविश्वास प्रस्ताव के चलते लगभग पिछले चार माह पहले से यह पद खाली चल रहा था। अध्यक्ष का कार्यभार उपाध्यक्ष के पास था लेकिन नगर परिषद के उपाध्यक्ष एवं वार्ड नंबर सात के पार्षद पवन कुमार का आकस्मिक निधन हो जाने से अब सुजानपुर नगर परिषद में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों के पद रिक्त हो गए हैं। अब वार्ड सदस्यों की संख्या नौ से घटकर आठ रह गई है और आठ पार्षदों में चार भाजपा समर्थित और चार कांग्रेस समर्थित हैं। जबकि वार्ड नंबर सात से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुन कर आए थे। इस स्थिति में जब तक वार्ड नंबर सात के पार्षद का चुनाव नहीं होगा तब तक सुजानपुर को नया अध्यक्ष और उपाध्यक्ष नहीं मिलेगा। अब नगर परिषद में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का पद खाली होने से लोगों को अपने कार्य करवाने के लिए परेशानी हो रही है। डीसी हमीरपुर अमरजीत सिंह ने कहा कि आदर्श आचार संहिता के बाद अध्यक्ष के चयन की प्रकिया को आगे बढ़ाया जा सकता है।