{"_id":"628bcfe5f6042e38836c990d","slug":"the-poor-family-s-house-burnt-in-bhoranj-hamirpur-hp-news-sml4098187200","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोरंज के जाड़ में गरीब परिवार का आशियाना राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोरंज के जाड़ में गरीब परिवार का आशियाना राख
विज्ञापन
जाड़ गांव में जला मकान।
- फोटो : Hamirpur-HP
भोरंज (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के जाड़ गांव में रविवार रात गरीब परिवार का स्लेटपोश आशियाना जल गया। रविवार रात करीब 9:00 बजे शार्ट सर्किट से संध्या देवी पत्नी रूपलाल गांव जाड़ डाकघर कड़ोहता के दोमंजिला स्लेटपोश मकान में अचानक आग लग गई। मकान से धुआं उठता देख परिवार के सदस्य बाहर आए और शोर मचाया।
ग्रामीणों ने अग्निशमन विभाग के साथ आग पर काबू पाया। तब तक सब राख हो गया था। ग्रामीण जट्टू राम, तारा चंद, मान चंद, कश्मीर सिंह ने सरकार से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है। विधायक कमलेश कुमारी, एसडीएम स्वाती डोगरा और तहसीलदार अनिल मनकोटिया ने भी घटनास्थल का जायजा लिया।
विधायक कमलेश कुमारी ने पीड़ित परिवार को 10 हजार रुपये की फौरी राहत राशि दी। उन्होंने प्रशासन को नुकसान का आकलन कर शीघ्र रिपोर्ट भेजने को कहा। विधायक कमलेश ने प्रशासन को निर्देश दिए कि परिवार के रहने और खाने-पीने का प्रबंध करे।