फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The playground of Bal School will be open in the morning and evening from September 2

Hamirpur (Himachal) News: दो सितंबर से सुबह-शाम खुलेगा बाल स्कूल का खेल मैदान

Sat, 30 Aug 2025 12:32 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 30 Aug 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला मुख्यालय के साथ लगते बाल स्कूल हमीरपुर का खेल मैदान दो सितंबर से सुबह-शाम खुलेगा। इससे खिलाड़ियों, बच्चों और बुजुर्गों को सैर करने में परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन

मैदान को व्यवस्थित करने के लिए मैदान को खेलकूद गतिविधियों के लिए बंद किया गया था, लेकिन अब मैदान को दोनों समय खुला रखा जाएगा। पूर्व में मैदान के बंद होने से सुबह-शाम मैदान में सैर के लिए पहुंचने वाले शहरियों और खिलाड़ियों को काफी परेशानी हो रही थी, लेकिन अब एक सितंबर को मैदान में मरम्मत कार्य का अंतिम निरीक्षण होगा।
विज्ञापन

निरीक्षण के उपरांत दो सितंबर से मैदान को खोल दिया जाएगा। स्कूल प्रशासन की ओर से मैदान के दोनों गेटों पर नोटिस बोर्ड लगाए गए हैं। मैदान खोलने और बंद करने का कार्य पूर्व में निर्धारित समयसारणी के अनुसार ही किया जाएगा, ताकि मैदान में लगी घास को किसी भी प्रकार का नुकसान न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैदान में नई घास को लगाने का कार्य बरसात की छुट्टियों के बीच किया गया, लेकिन कार्य शेष रहने के कारण मैदान को पूर्णतया नहीं खोला गया, ताकि कार्य को शीघ्र पूरा किया जा सके। मैदान के बंद होने से शहरवासियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था, लेकिन अब दो दिन बाद शहरवासियों को मैदान में खेलकूद गतिविधियों के साथ सैर करने में काफी सुविधा मिलेगी।

कोट्
मैदान में घास लगाने का कार्य किया जा रहा है। इसके लिए 31 अगस्त तक मैदान को बंद किया गया है। संबंधित ठेकेदार को कार्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए हैं। दो सितंबर से मैदान को सुबह और शाम दोनों समय खोला जाएगा।
-मुस्ताक मोहम्मद, प्रधानाचार्य, बाल स्कूल हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed