{"_id":"68f2a24194fc0c8ae40cd949","slug":"the-play-gave-the-message-of-celebrating-a-green-and-clean-diwali-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-170565-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: नाटक से हरित और स्वच्छ दिवाली मनाने का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: नाटक से हरित और स्वच्छ दिवाली मनाने का दिया संदेश
Sat, 18 Oct 2025 01:38 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sat, 18 Oct 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर कॉलेज में नाटक का मंचन करते विद्यार्थी। संस्थान।
हमीरपुर। राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में ईको क्लब एवं बोस बॉटनिकल सोसायटी, बॉटनी विभाग के विद्यार्थियों की ओर से एक नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने हरित और स्वच्छ दिवाली मनाने का संदेश दिया।
इसके अलावा पटाखों और चीनी सामान (जैसे लाइट्स आदि) के बहिष्कार के फायदे बड़े प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने स्वदेशी उत्पादों के प्रयोग और पर्यावरण के संरक्षण का महत्व समझाते हुए यह संदेश दिया कि दीपावली केवल प्रकाश और आनंद का नहीं, बल्कि प्रकृति और देशभक्ति का पर्व भी है।
कार्यक्रम का सफल संचालन ईको क्लब एवं बोस बॉटनिकल सोसायटी की संयोजक डॉ. कल्पना भंडारी द्वारा किया गया। इस अवसर डॉ. विजय कुमार, विभागाध्यक्ष (बॉटनी), डॉ. विजय ठाकुर प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय भोरंज, डॉ. प्रमोद सिंह पाटियाल प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर विशेष रूप से उपस्थित रहे।