फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The people of four villages of Dhamrol Panchayat raised the demand to make Jol a new Panchayat.

Hamirpur (Himachal) News: धमरोल पंचायत के चार गांवों के लोगों ने जोल को नई पंचायत बनाने की उठाई मांग

Fri, 26 Dec 2025 01:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 26 Dec 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
The people of four villages of Dhamrol Panchayat raised the demand to make Jol a new Panchayat.
अलग पंचायत का गठन करने के लिए विधायक सुरेश को अपना मांग पत्र सौंपते लोग। स्रोत : जागरूक पाठक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भरेड़ी (हमीरपुर)। विस क्षेत्र भोरंज की धमरोल पंचायत के जोल, कोहटा, दर और सरसोली गांव के ग्रामाणों ने जोल को नई पंचायत बनाने या फिर बडैहर पंचायत में शामिल करने की मांग की है। वीरवार को विधायक सुरेश कुमार से भेंट कर ग्रामीणों ने जल्द समस्या के समााधान की मांग उठाई।
ग्रामीणों ने विधायक को अवगत करवाया कि वह लंबे समय से अलग पंचायत गठन की मांग कर रहे हैं, लेकिन बार-बार आश्वासन ही दिया जा रहा है और कोई ठोस कार्यवाही नहीं की जा रही है। ग्रामीणों ने कहा कि वर्तमान में यह गांव धमरोल पंचायत के अंतर्गत आते हैं, जबकि पंचायत मुख्यालय तक पहुंचने के लिए ग्रामीणों को सात से 10 किलोमीटर तक का कठिन सफर तय करना पड़ता है।
विज्ञापन

यह रास्ता अधिकतर घने जंगलों से होकर गुजरता है, जहां हर समय जंगली जानवरों का खतरा बना रहता है। कई बार पंचायत संबंधी कार्यों के लिए ग्रामीणों को पैदल ही जाना पड़ता है, जिससे महिलाओं, बुजुर्गों व बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने यह भी बताया कि उन्होंने डीपीओ हमीरपुर के कार्यालय के जरिए प्रदेश सरकार को आवेदन भेजा हुआ है। ग्रामीणों की स्पष्ट मांग है कि उन्हें धमरोल पंचायत से अलग कर नई पंचायत का गठन किया जाए। चारों गांवों की कुल आबादी पांच हजार के करीब है। ग्रामीणों ने कहा कि यदि शीघ्र ही उनकी मांग पूरी नहीं की गई तो वे आगामी पंचायत, विधानसभा व लोकसभा चुनावों के बहिष्कार पर मजबूर होंगे।

इस मौके पर सूबेदार बलवंत, दीप चंद, सुरेश कुमार, पवन कुमार, रमेश चंद, धर्म चंद शर्मा, ईश्वर दास शर्मा, ध्यान सिंह, सोमराज, अमरजीत, किशोर चन्द, बलदेव, धर्म चंद शर्मा, पूर्व वार्ड सदस्य प्यार चंद, योगराज सहित ग्राम सुधार कोहटा के पूर्व प्रधान गौरव, पवन कुमार, वार्ड सदस्य मेहर सिंह, अमर सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। वहीं, भोरंज के विधायक सुरेश कुमार ने ग्रामीणों की समस्या गंभीरता से सुनी और समाधान करने का आश्वासन दिया।

अलग पंचायत का गठन करने के लिए विधायक सुरेश को अपना मांग पत्र सौंपते लोग। स्रोत : जागरूक पाठक

अलग पंचायत का गठन करने के लिए विधायक सुरेश को अपना मांग पत्र सौंपते लोग। स्रोत : जागरूक पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed