फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The Municipal Corporation will launch a campaign for the registration of pet dogs

Hamirpur (Himachal) News: पालतू कुत्तों के पंजीकरण के लिए अभियान चलाएगा नगर निगम

Tue, 25 Aug 2026 04:57 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 04:57 AM IST
विज्ञापन
पालतू कुत्तों से खुले में शौच करवाने वाले लोगों पर रहेगी नजर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। नगर निगम हमीरपुर के तहत पालतू कुत्तों के पंजीकरण के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। अभियान के दौरान पालतू कुत्तों का पंजीकरण किया जाएगा। नियमों के अनुसार पंजीकरण न करवाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा शहर में प्रतिबंधित प्रजातियों के कुत्ते पालने वाले लोगों पर भी नगर निगम की ओर से कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में नगर निगम ने कर्मचारियों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश जारी किए हैं।
नगर निगम के अनुसार शहर में 100 से अधिक पालतू कुत्ते हैं, जबकि अभी तक करीब 14 लोगों ने ही उनका पंजीकरण करवाया है। नगर निगम क्षेत्र में आक्रामक प्रजातियों के कुत्ते पालने पर प्रतिबंध है। इसके बावजूद कुछ लोगों के पास प्रतिबंधित प्रजातियों के कुत्ते होने की जानकारी सामने आई है। अभियान के दौरान ऐसे मामलों की भी जांच की जाएगी। इसके अलावा पालतू कुत्तों को सार्वजनिक स्थानों पर खुले में शौच करवाने वाले लोगों पर भी निगरानी रखी जाएगी।
विज्ञापन

नियमों का उल्लंघन करने पर 500 से पांच हजार रुपये तक जुर्माने का प्रावधान है। नगर निगम की ओर से पहले भी लोगों से पालतू कुत्तों का पंजीकरण करवाने की अपील की थी, लेकिन अपेक्षित संख्या में पंजीकरण नहीं हो पाए हैं। नगर निगम हमीरपुर के आयुक्त राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि बैठक में कर्मचारियों को पालतू कुत्तों का पंजीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। सार्वजनिक स्थानों पर कुत्तों को खुले में शौच करवाने वालों पर निगरानी रखने और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed