{"_id":"6345bb4daf94410fd80299a3","slug":"the-morsel-stuck-in-the-throat-while-eating-the-woman-died-hamirpur-hp-news-sml424642154","type":"story","status":"publish","title_hn":"गले में फंसा निवाला, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गले में फंसा निवाला, महिला की मौत
विज्ञापन
हमीरपुर। भोजन करते समय निवाला गले में अटक जाने से 50 वर्षीय महिला की मौके पर मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान कमलदेवी पत्नी अच्छर लाल निषाद, गांव पिपराघाट, शिव टोला, डाकघर कठुइयां, तहसील पडौणा, जिला देवरिया उत्तरप्रदेश के रूप में हुई है।
मृतक महिला हमीरपुर जिला मुख्यालय के साथ सटे गांव कोट कलंझड़ी में एक किराये के मकान में परिवार के साथ रहती थी। मंगलवार सुबह वे अपने परिवार के साथ भोजन कर रही थी। तभी खाने का निवाला उसके गले में अटक गया। महिला को सांस लेने में परेशानी होने लगी।
परिजन उसे मेडिकल कॉलेज हमीरपुर लेकर गए, लेकिन चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर परिजनों से पूछताछ की। परिजनों ने बताया कि बुधवार को सुबह वे सभी घर पर भोजन कर रहे थे, इस दौरान महिला के गले में निवाला फंस गया। इससे उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। मृतक महिला और उसका प्रवासी परिवार के सदस्य यहां हमीरपुर में मेहनत मजदूरी करते थे। मौत के बाद परिवार की शोक की लहर है। उधर, एसएचओ हमीरपुर संजीव गौतम ने कहा कि प्रवासी महिला की मौत हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। उन्होंने बताया कि महिला की मौत खाना खाते समय हुई है।