{"_id":"691e16abf0b914999b0d418a","slug":"the-minor-accused-in-the-ranjana-murder-case-was-sent-to-a-juvenile-home-until-december-2-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-174097-2025-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: रंजना हत्याकांड में नाबालिग आरोपी दो दिसंबर तक बाल सुधार गृह में भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: रंजना हत्याकांड में नाबालिग आरोपी दो दिसंबर तक बाल सुधार गृह में भेजा
Thu, 20 Nov 2025 12:42 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Thu, 20 Nov 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। सदर थाना के तहत रंजना हत्याकांड के मामले में नाबालिग आरोपी को बुधवार को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड हमीरपुर में पेश किया गया। अब बोर्ड ने आरोपी को दो दिसंबर तक बाल सुधार गृह में भेजा है। अदालत ने पहले नाबालिग को 19 नवंबर तक बाल सुधार गृह ऊना में भेजा था। 40 वर्षीय महिला से दुष्कर्म का प्रयास करने और हमले के आरोप में नाबालिग आरोपी को चार नवंबर को हिरासत में लिया गया था। एसपी हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर ने कहा कि मामले में जांच जारी है। नाबालिग आरोपी को दो दिसंबर तक बाल सुधार गृह में भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन