फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The message of voting will reach every home through stickers, DC launches

Hamirpur (Himachal) News: स्टिकर्स से घर-घर पहुंचेगा मतदान का संदेश, डीसी ने किया शुभारंभ

Sun, 07 Apr 2024 12:37 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
The message of voting will reach every home through stickers, DC launches
शत प्रतिशत मतदान को लेकर सिलेंडरों पर मतदान जागरूकता का स्टिकर लगाते अधिकारी। संवाद
हमीरपुर। लोकसभा चुनाव-2024 में मतदान प्रतिशतता बढ़ाने के लिए जिला हमीरपुर में भारत निर्वाचन आयोग के मतदाता जागरूकता कार्यक्रम स्वीप के तहत कई गतिविधियां करवाई जा रही हैं। इन गतिविधियों के माध्यम से लोगों को मतदान के महत्व से अवगत करवाया जा रहा है और उन्हें अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसी कड़ी में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग और रसोई गैस एजेंसियों के सहयोग से गैस सिलिंडरों पर भी स्टिकर्स के माध्यम से मतदान का संदेश घर-घर पहुंचाने की पहल की गई है। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अमरजीत सिंह ने शनिवार को एसपी पदम चंद, एसडीएम हमीरपुर मनीष सोनी, सहायक आयुक्त पवन शर्मा, जिला राजस्व अधिकारी जसपाल सिंह, जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक अरविंद शर्मा, निर्वाचन विभाग के नायब तहसीलदार दीपक महाजन, राजेश कौंडल, अन्य अधिकारियों, गैस एजेंसी के संचालक हरीश नंदा तथा खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के कर्मचारियों के साथ स्वयं गैस सिलिंडरों पर स्टिकर्स लगाकर गाड़ी को रवाना किया।
विज्ञापन


अमरजीत सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव-2024 में जिला हमीरपुर में मतदान की प्रतिशतता बढ़ाने के लिए व्यापक अभियान चलाया गया है। इसके तहत कई गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। उन्होंने जिले के सभी मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed