{"_id":"65c7d5759dfa35b3bd06f3b4","slug":"the-land-donated-years-ago-was-transferred-to-the-schools-name-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-120953-2024-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: वर्षों पूर्व दान की गई भूमि हुई स्कूल के नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: वर्षों पूर्व दान की गई भूमि हुई स्कूल के नाम
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रैली जजरी को दशकों पूर्व दानी सज्जनों की ओर से दान की गई भूमि शनिवार को स्कूल के नाम हो गई है। भूमि नामकरण प्रक्रिया के लिए स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष अविनाश शर्मा, पाठशाला प्रशासन और स्टाफ के सहयोग से स्कूल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें नायब तहसीलदार बिझड़ी रोशनलाल ने पाठशाला प्रांगण में पहुंचकर वर्षों से लंबित गिफ्ट डीड को पूर्ण करवाया और कार्यक्रम को सफल बनाया।
कार्यक्रम में 10 लोगों की ओर से भूमि पाठशाला के नाम करवाई गई। कार्यक्रम में पार्वती देवी, प्यार सिंह डटवलिया, जोगिंदर सिंह ढटवलिया, रामलाल, भाग सिंह, सीताराम ढटवलिया, प्रेम सिंह ढटवलिया, रमेश चंद्र ढटवालिया, ओमप्रकाश ढटवालिया और पूर्व ग्राम पंचायत प्रधान नेक राम ने पाठशाला को 13 कनाल भूमि दान की। प्रधानाचार्य डॉ. राकेश शर्मा ने कहा कि बुजुर्गों ने बीमार होने के बावजूद पूर्ण उत्साह के साथ नामकरण कार्यक्रम में भाग लिया व भूमि का नामकरण विभाग के नाम करवाया। इस मौके पर समस्त स्कूल स्टाफ उपस्थित रहा।