{"_id":"681b56c7644cd7c22d0275c4","slug":"the-indoor-stadium-will-be-ready-in-december-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-155203-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: दिसंबर माह में बनकर तैयार होगा इंडोर स्टेडियम, 60 फीसदी निर्माण कार्य पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: दिसंबर माह में बनकर तैयार होगा इंडोर स्टेडियम, 60 फीसदी निर्माण कार्य पूरा
Thu, 08 May 2025 06:17 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Thu, 08 May 2025 06:17 AM IST
विज्ञापन
नादौन में निर्माणाधीन इंडोर स्टेडियम। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
नादौन(हमीरपुर)। उपमंडल नादौन के खरीड़ी मैदान में निर्माणाधीन इंडोर स्टेडियम का निर्माण कार्य 60 फीसदी पूरा हो गया है। लोक निर्माण विभाग ने निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए दिसंबर माह तक समय निर्धारित किया है।
आधुनिक इंडोर स्टेडियम के निर्माण कार्य पर 65 करोड़ रुपये का बजट खर्च किया जा रहा है। निर्माणाधीन इंडोर स्टेडियम के धरातल तल का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। प्रथम मंजिल के एक ब्लॉक और दूसरी मंजिल में शटरिंग लगाने का कार्य शुरू हो गया है।
स्टेडियम में खिलाड़ियों को अंडरग्राउंड शूटिंग रेंज, भू तल पर पार्किंग, स्वीमिंग पूल, चेंजिंग रूम की सुविधा मिलेगी। स्टेडियम के प्रथम तल पर जिम, मेडिकल रूम, डोरमेट्री, द्वितीय मंजिल पर मल्टीपर्पस हाल जिसमें कुश्ती, बॉक्सिंग, कबड्डी, खो-खो, योग, टेबल टेनिस और तीसरी मंजिल पर खिलाड़ियों को बैडमिंटन खेलने की सुविधा मिलेगी। इसी तरह छत पर टेनिस कोर्ट का निर्माण होगा।
विज्ञापन
बहु मंजिला इंडोर स्टेडियम के परिसर में विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन करवाया जा सकेगा। जिसमें राज्य से लेकर राष्ट्र स्तर की प्रतिस्पर्धाएं आयोजित होंगी। इससे पूर्व मैदान में स्थित इंडोर स्टेडियम में उचित सुविधाएं न होने खिलाड़ियों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। अब स्टेडियम के बनने से खिलाड़ियों और दुकानदारों को काफी सुविधा मिलेगी।