फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The impact of inflation... along with the prices of petrol and diesel, the problems of the people also increased.

Hamirpur (Himachal) News: महंगाई की मार... पेट्रोल-डीजल की कीमतों के साथ ही लोगों की मुश्किलें भी बढ़ीं

Sat, 16 May 2026 01:29 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 16 May 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
The impact of inflation... along with the prices of petrol and diesel, the problems of the people also increased.
अजय, निवासी पक्का भरो
हमीरपुर। रसोई गैस सिलिंडर, दूध और रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं की बढ़ी कीमतों ने पहले ही आम आदमी का बजट बिगाड़ दिया है, वहीं अब पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।
विज्ञापन


महंगाई की इस दोहरी मार का सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ रहा है। पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने के साथ-साथ जिले में इसकी आपूर्ति भी सीमित हो गई है। पेट्रोल पंपों पर सीमित मात्रा में ही ईंधन दिया जा रहा है, ताकि पूरे दिन आपूर्ति बनी रहे।
विज्ञापन

इसी कारण कई पेट्रोल पंप कर्मी ग्राहकों की टंकी फुल करने से परहेज कर रहे हैं।
स्थान : नालटी रोड स्थित पेट्रोल पंप।
समय : पूर्वाह्न 11:45 बजे।
पेट्रोल पंप पर वाहन चालक पेट्रोल-डीजल भरवा रहे हैं। तेल भरने से पहले दाम भी पूछ रहे हैं। कुछ वाहन चालकों ने वाहन की टंकी फुल करवानी थी, लेकिन दाम बढ़ने पर वह आधी टंकी करवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहन चालकों ने बताया कि पहले से हर चीज महंगी है। अब पेट्रोल-डीजल के दामों से महंगाई और बढ़ेगी। खासकर डीजल के दामों से ढुलाई पर असर पड़ेगा। वाहनों चालकों ने बताया कि बढ़ते खर्चों के बीच अब वाहन चलाना मुश्किल होता जा रहा है।
अब पेट्रोल के दाम बढ़ने से ऑफिस आना-जाना भी महंगा हो गया है। पेट्रोल पंप प्रबंधक इंद्र सिंह ने बताया कि 15 दिन से पेट्रोल-डीजल की अधिक खपत हो रही है। दिनभर आपूर्ति बनी रहे, इसके लिए सीमित मात्रा में पेट्रोल दे रहे हैं।

इस कीमत पर मिल रहा पेट्रोल-डीजल
हमीरपुर में डीजल प्रतिलीटर के दामों में 2.69 और पेट्रोल के दामों में 2.85 रुपये का इजाफा हुआ है। जहां डीजल पहले 86.22 रुपये प्रतिलीटर मिल रहा था, वहीं अब यह बढ़कर 88.81 रुपये हो गया। वहीं, पेट्रोल की पहले कीमत 94.18 रुपये थी, वह बढ़कर 97.03 हो गई है।
----
दिन-प्रतिदिन हर चीज महंगी हो रही है। इससे आम आदमी की चिंता बढ़ गई है। प्रदेश और केंद्र सरकार को कुछ राहत देनी चाहिए। -शिवा, निवासी भलेठ
पहले सिलिंडरों के दामों में इजाफा हुआ है। अब तेल के दामों में इजाफा होने से परेशानी बढ़ गई है। आम आदमी का परिवार चलाना मुश्किल हो जाएगा। -अजय, निवासी पक्का भरो
जिस तरह से परिस्थतियां बनी हैं, आशंका थी कि दाम अधिक बढ़ेंगे। यहां तक दाम जायज हैं। यदि दाम और बढ़े तो मुश्किल हो सकती है। -अरविंद शर्मा, निवासी नादौन

रोजाना बाइक से काम पर जाता हूं। अब काम पर बाइक को ले जाने के लिए सोचना पड़ेगा। अन्य खर्चों में भी कटौती करनी पड़ेगी। -सुनील, निवासी बढ़ोई

अजय, निवासी पक्का भरो

अजय, निवासी पक्का भरो

अजय, निवासी पक्का भरो

अजय, निवासी पक्का भरो

अजय, निवासी पक्का भरो

अजय, निवासी पक्का भरो

अजय, निवासी पक्का भरो

अजय, निवासी पक्का भरो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article