फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The health of 10 children deteriorated after eating the fruits of the vine wrapped around a tree.

Hamirpur (Himachal) News: पेड़ से लिपटी बेल के फल खाने से 10 बच्चों की तबीयत बिगड़ी

Fri, 15 Nov 2024 02:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 15 Nov 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन

बेल के फल खाने से डायरिया से पीड़ित हो गए बच्चे, अब स्वास्थ्य में सुधार बच्चे
मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के चिल्ड्रन वार्ड में दो दिन में दाखिल हुए बच्चे
बफड़ी क्षेत्र में रहते है प्रवासी मजदूरों के बच्चे
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में दो दिन के भीतर डायरिया से पीड़ित 10 बच्चे दाखिल हुए हैं। यह बच्चे एक ही क्षेत्र से संबंध रखते हैं। इन बच्चों ने पेड़ों पर लिपटी बेल के जहरीले फल का सेवन कर लिया था, जिससे उन्हें एकाएक उल्टियां व दस्त लग गए।

यह सभी प्रवासी बच्चे हैं। फल खाने के बाद से बच्चों को उल्टियां और दस्त लग पड़े। परिजन इन्हें मेडिकल कॉलेज हमीरपुर ले आए, जहां इन बच्चों को दाखिल कर लिया गया। बच्चों के स्वास्थ्य में उपचार के बाद सुधार है। इन बच्चों के परिजनों ने बताया कि बच्चों ने पेड़ से लिपटी बेल के फलों का सेवन किया था, जिससे उनका स्वास्थ्य खराब हो गया। हालांकि अस्पताल में इन बच्चों को तुरंत उपचार उपलब्ध करवाया व दवाइयां दीं। कुछ बच्चे जिन्हें दाखिल करने की आवश्यकता थी, उन्हें दाखिल किया। कुछ बच्चे बुधवार और कुछ वीरवार को अस्पताल में दाखिल हुए हैं। यह बच्चें बफड़ी क्षेत्र में किराये के घरों में रहते हैं। प्राचार्य डॉ. रमेश भारती ने कहा कि बच्चों को इलाज उपलब्ध करवाया गया है, जिनको दाखिल करने की आवश्यकता थी उन्हें दाखिल भी किया गया। उपचार के बाद बच्चों की सेहत में सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed