{"_id":"68e2c5dcf19cd896ef012bcd","slug":"the-headmasters-officers-association-welcomed-the-new-cluster-system-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-169030-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: मुख्याध्यापक अधिकारी एसोसिएशन ने नए क्लस्टर सिस्टम का किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: मुख्याध्यापक अधिकारी एसोसिएशन ने नए क्लस्टर सिस्टम का किया स्वागत
Mon, 06 Oct 2025 12:54 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 06 Oct 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। मुख्याध्यापक अधिकारी एसोसिएशन ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से शिक्षा विभाग द्वारा लागू किए गए नए क्लस्टर सिस्टम का स्वागत किया। इसके साथ ही किसी विद्यालय का पहली बार परीक्षा परिणाम कम आने पर उक्त स्कूल के अध्यापकों एवं प्रधानाचार्यों की इंक्रीमेंट व पदोन्नति न रोकने की मांग की गई।
संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रतन वर्मा ने कहा कि इस व्यवस्था के अंतर्गत वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के अधीन उच्च, माध्यमिक एवं प्राथमिक विद्यालयों का संचालन संबंधित प्रधानाचार्य की देखरेख में होगा। इससे जहां संसाधनों का अनुकूलतम उपयोग होगा।
वहीं, विभागीय स्तर पर भी सरकार की ओर से लागू की गई छात्र हित की योजनाएं शीघ्रता से लागू होंगी। उन्होंने कहा कि क्लस्टर सिस्टम को सुचारू रूप से संचालित करने वाले प्रधानाचार्यों के प्रदेशभर में 850 पद रिक्त हैं। इस कारण सरकार की विभिन्न योजनाओं और गुणात्मक शिक्षा के प्रयासों को धरातल पर लागू करने में कठिनाई हो रही है।
विज्ञापन
इससे पूर्व स्कूल प्रधानाचार्य की पदोन्नति सूची लगभग दो वर्ष पहले जारी की गई थी। इन दो वर्षों में लगभग 160 से अधिक पात्र मुख्याध्यापक पदोन्नति सूची के इंतजार में सेवानिवृत्त हो चुके हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार और शिक्षा विभाग से लंबित मांगों को पूरा करने की मांग की है। इस मौके पर प्रदेश महासचिव केवल ठाकुर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप धीमान और कोषाध्यक्ष बहादुर सिंह मेहता आदि मौजूद रहे।