फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The head teacher himself donated mobiles by visiting the homes of needy children

मुख्य शिक्षक ने खुद जरूरतमंद बच्चों के घर जाकर दान किए मोबाइल

Thu, 26 Aug 2021 11:17 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
The head teacher himself donated mobiles by visiting the homes of needy children
राजकीय प्राथमिक पाठशाला भोटा के केंद्रीय मुख्य शिक्षक संदीप कुमार विद्यार्थियों को स्मार्टफोन - फोटो : Hamirpur-HP
बड़सर (हमीरपुर)। कोरोना संकटकाल में स्कूल बंद हैं। बच्चों की पढ़ाई ऑनलाइन हो रही है। ऐसे में कई गरीब बच्चों के पास मोबाइल फोन नहीं है। इससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। ऐसे बच्चों की मदद के लिए राजकीय प्राथमिक पाठशाला भोटा के केंद्रीय मुख्य शिक्षक संदीप कुमार ने पहल की है। उन्होंने अपनी जेब से 37,500 रुपये खर्च कर पांच नए स्मार्टफोन बच्चों के लिए दान किए हैं।
विज्ञापन

यही नहीं उन्होंने स्टाफ के अन्य कर्मचारियों को भी प्रेरित करते हुए 11 हजार के दो और मोबाइल फोन जरूरतमंद बच्चों को भेंट किए हैं, ताकि उनकी ऑनलाइन पढ़ाई प्रभावित न हो। ऐसा कर उन्होंने शिक्षक समाज को नई दिशा दिखाई। केंद्रीय मुख्य शिक्षक संदीप कुमार राज्य पुरस्कार से भी नवाजे गए हैं। जिन घरों में स्मार्टफोन न होने से विद्यार्थी ऑनलाइन शिक्षा से वंचित थे, उनकी मदद करने के लिए खुद उनके घर गए और मोबाइल दान किए।
विज्ञापन

उन्होंने अपने अधीन भोटा और दैण स्कूल स्टाफ के शिक्षकों कुलदीप चंद, पार्वती नेगी, मनोरमा, मोनिका, अंबिका और राजेश कुमार को भी दान करने के लिए प्रेरित करते हुए कुल 11 हजार कीमत के दो स्मार्ट फोन निर्धन बच्चों को उनके घर जाकर भेंट किए। भोटा प्राथमिक स्कूल टीएलएम और अन्य गतिविधियों में भी अव्वल रहा है। अपने स्तर पर स्कूल ने सीसीटीवी भी लगाए हैं, ताकि स्कूल में हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed