{"_id":"66a4d7622054542ab80c0c23","slug":"the-ground-should-not-become-an-obstacle-in-the-celebration-of-independence-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-132319-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: आजादी के जश्न में मैदान न बन जाए बाधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: आजादी के जश्न में मैदान न बन जाए बाधा
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस समारोह को महज 18 दिन शेष, मैदान का जीर्णोद्धार कार्य मुकम्मल नहीं
पिछले साल भी बाल स्कूल के मैदान में दलदल पर रेत बिछाकर आयोजित हुआ था समारोह
शिक्षा विभाग ने लोक निर्माण विभाग को जारी किया है मैदान के लिए बजट
दो वर्षों के भीतर पूरा करना था कार्य, लोक निर्माण विभाग ने 28 लाख में आवंटित किया था टेंडर
जिलास्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। जिलास्तर पर हमीरपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल के मैदान में आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह को अब महज 18 दिन ही शेष बचे हैं लेकिन स्कूल मैदान की जीर्णोद्धार का कार्य पूरा नहीं हो पाया है। 15 अगस्त को प्रस्तावित जिलास्तरीय कार्यक्रम के आयोजन में अधूरे विकास कार्य और बरसात का मौसम बाधा पहुंचा सकते हैं। लोक निर्माण विभाग की ओर से एक वर्ष पूर्व मैदान का जीर्णोद्धार कार्य शुरू किया गया था लेकिन अभी तक कार्य पूरा नहीं किया गया है। ऐसे में मैदान में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजन को लेकर बाधा आ सकती है।
चार दशकों से स्कूल मैदान में स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस और हिमाचल दिवस समेत विभिन्न बड़े सरकारी आयोजन होते हैं। वहीं, मैदान की सही व्यवस्था न होने से यहां अक्सर पानी खड़ा रहता है। बीते वर्ष भी जब स्वतंत्रता दिवस समारोह की परेड़ का आयोजन किया गया था तो जिला प्रशासन ने दलदल से बचने के लिए पूरे मैदान में क्रशर का रेत बिछाया था। इस समस्या से बचने के लिए बीते वर्ष जिला प्रशासन ने शिक्षा विभाग और लोक निर्माण विभाग से समस्या के स्थायी समाधान को लेकर निर्देश दिए थे। इसके बाद लोक निर्माण विभाग के इंजीनियरों ने मैदान के सौंदर्यीकरण, मैदान के चारों तरफ भूमिगत निकासी नालियां बनाने, फुटपाथ और मैदान में घास लगाने को लेकर एक डीपीआर तैयार कर शिक्षा विभाग को भेजी थी। शिक्षा विभाग से प्रथम चरण में करीब 28 लाख रुपये का बजट भी जारी किया गया है। इसके बाद लोक निर्माण विभाग ने मार्च 2023 में मैदान के जीर्णोद्धार कार्य का टेंडर जारी किया था और संबंधित ठेकेदार को आठ माह के भीतर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए थे, लेकिन डेढ़ वर्ष बाद भी मैदान का जीर्णोद्धार कार्य पूरा नहीं हो पाया है। वर्तमान में लोक निर्माण विभाग की ओर से मैदान को बंद रखा गया है। इससे खिलाड़ियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, प्रशासन को भी 15 अगस्त को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर चिंता सताने लगी है।
बयान-
लोक निर्माण विभाग के एसडीओ संजय कटोच ने कहा कि मैदान का जीर्णोद्धार का कार्य अंतिम चरण में है। कार्य को 15 अगस्त से पूर्व पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। मैदान में निकासी नालियों और फुटपाथ बनाने का कार्य पूरा कर लिया गया है।