फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The government gave a pledge of Rs 12.09 lakh on the marriage of girls.

Hamirpur (Himachal) News: कन्याओं की शादी पर सरकार ने दिया 12.09 लाख का शगुन

Tue, 03 Dec 2024 04:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 03 Dec 2024 04:41 AM IST
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन

भोरंज में 39 कन्याओं की शादी पर सरकार ने दिया 12.09 लाख का शगुन
भोरंज में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत 19 लड़कियों की शादी पर दिए 9.69 लाख
एसडीएम शशिपाल शर्मा ने की महिला एवं बाल विकास की योजनाओं की समीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
भोरंज (हमीरपुर)। महिला एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं से संबंधित खंड स्तरीय समितियों की बैठक सोमवार को एसडीएम भोरंज शशिपाल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2024-25 में अभी तक भोरंज खंड में 39 गरीब कन्याओं की शादी पर मुख्यमंत्री शगुन योजना के तहत 12.09 लाख रुपये की राशि दी जा चुकी है। इसी प्रकार, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत 19 लड़कियों की शादी के लिए 9.69 लाख रुपये दिए जा चुके हैं। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत 22.52 लाख रुपये की राशि वितरित की गई है। बेटी है अनमोल योजना की 562 लाभार्थियों को 14.55 लाख रुपये दिए गए हैं। छह माह से छह वर्ष तक के 2848 बच्चों और 748 माताओं को पोषाहार दिया जा रहा है। पोषण अभियान की समीक्षा के दौरान एसडीएम ने गंभीर अनीमिया के 19 मामलों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विधवा या अन्य एकल नारियों के बच्चों की शिक्षा के लिए आरंभ की गई मुख्यमंत्री सुख शिक्षा योजना के तहत 18 वर्ष तक के बच्चों और 18 से 27 वर्ष के युवाओं के कुल 290 आवेदन पत्र प्राप्त हो चुके हैं। मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना की ब्लॉक टॉस्क फोर्स की बैठक में एसडीएम ने कहा कि भोरंज में 18 वर्ष तक की आयु के 16 और 18-27 वर्ष के आयु वर्ग के 22 युवाओं को इस योजना के तहत लाभान्वित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन युवाओं की उच्च शिक्षा, कोचिंग, विवाह, व्यावसायिक प्रशिक्षण और गृह निर्माण इत्यादि के लिए आर्थिक मदद के लिए 20 प्रस्ताव निदेशालय को भेजे गए हैं, जिनमें से दो को मंजूरी भी मिल चुकी है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत लड़कियों को प्रेरित और प्रोत्साहित करने के अलावा अन्य गतिविधियों में 2.81 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। मनरेगा कनवर्जेंस के माध्यम से बनाए जाने वाले सात आंगनबाड़ी भवनों की रिपोर्ट भी तलब की। एसडीएम ने अधिकारियों को सभी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए, ताकि पात्र लोग इनका लाभ उठा सकें। इस अवसर पर सीडीपीओ कार्यालय के सांख्यिकी सहायक सुनील कुमार ने विभिन्न योजनाओं का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed