{"_id":"64c55c213accf9a64002d9f4","slug":"the-first-merit-list-of-pg-classes-will-be-published-in-hamirpur-college-on-august-3-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1008-4465-2023-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर कॉलेज में तीन अगस्त को प्रकाशित होगी पीजी कक्षाओं की पहली मेरिट लिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर कॉलेज में तीन अगस्त को प्रकाशित होगी पीजी कक्षाओं की पहली मेरिट लिस्ट
Sun, 30 Jul 2023 12:06 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 30 Jul 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्मारक राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय हमीरपुर में शैक्षणिक सत्र 2023-24 में पीजी कक्षाओं की प्रथम मेरिट लिस्ट तीन अगस्त को प्रकाशित होगी। इससे पूर्व पीजी कक्षाओं में दाखिला लेने के लिए विद्यार्थियों को 31 जुलाई तक कॉलेज में आकर पंजीकरण प्रक्रिया को पूर्ण करवाना होगा। पंजीकरण प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद तीन अगस्त को विभिन्न संकायों के विद्यार्थियों की मेरिट सूची प्रकाशित की जाएगी। मेरिट सूची में चयनित विद्यार्थियों के लिए दो अगस्त को सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक काउंसलिंग प्रक्रिया आयोजित होगी। इसके बाद विद्यार्थियों को फीस जमा करवाने के लिए तीन और चार अगस्त तक का समय दिया जाएगा। पांच अगस्त को दूसरी मेरिट लिस्ट प्रकाशित की जाएगी। इसमें चयनित विद्यार्थियों की काउंसलिंग प्रक्रिया छह अगस्त, जबकि सात और आठ अगस्त को विद्यार्थियों को फीस जमा कराने के लिए समय प्रदान किया जाएगा। दो मेरिट सूचियों के प्रकाशित होने और दाखिला प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद खाली बची सीटों पर विद्यार्थियों के दाखिलें होंगे। वहीं, कॉलेज में 10 अगस्त से विद्यार्थियों की सुचारू रूप से कक्षाएं लगेंगी।
इस बारे में हमीरपुर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रमोद पटियाल ने कहा कि पीजी कक्षाओं के विद्यार्थियों की प्रथम मेरिट सूची तीन अगस्त को प्रकाशित होगी। दाखिला प्रक्रिया से संबंधित पूरी जानकारी कॉलेज की वेबसाइट पर डाल दी गई है। अधिक जानकारी के लिए विद्यार्थी कॉलेज में आकर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
इस बारे में हमीरपुर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रमोद पटियाल ने कहा कि पीजी कक्षाओं के विद्यार्थियों की प्रथम मेरिट सूची तीन अगस्त को प्रकाशित होगी। दाखिला प्रक्रिया से संबंधित पूरी जानकारी कॉलेज की वेबसाइट पर डाल दी गई है। अधिक जानकारी के लिए विद्यार्थी कॉलेज में आकर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन