{"_id":"68f7d3937631709e34039cd4","slug":"the-first-installment-of-rs-30-lakh-has-been-released-to-the-municipal-corporation-for-the-street-food-hub-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1026-170815-2025-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: नगर निगम को स्ट्रीट फूड हब के लिए 30 लाख की पहली किस्त जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: नगर निगम को स्ट्रीट फूड हब के लिए 30 लाख की पहली किस्त जारी
Wed, 22 Oct 2025 12:10 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 22 Oct 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्
हमीरपुर। नगर निगम के तहत शीघ्र ही स्ट्रीट फूट हब का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए नगर निगम करीब एक करोड़ रुपये की राशि खर्च करेगा, जिसके तहत निगम को पहली किस्त के रूप में 30 लाख रुपये प्राप्त हो चुके हैं।
मंगलवार को नगर निगम में आयोजित बैठक में स्ट्रीट फूड हब के निर्माण को लेकर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने की। बैठक में अन्य कई मुद्दों को लेकर भी चर्चा की गई। नगर निगम में नगर परिषद के अलावा हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र की 9 और सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की 4 पंचायतें भी शामिल की गई हैं।
अब नगर निगम में सभी कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए कई नए पद भी सृजित किए गए हैं। उन्होंने हर वार्ड में प्राथमिकता के आधार पर पार्किंग स्थलों की संभावनाएं तलाशने के भी निर्देश दिए। बिट्टू ने कहा कि शहर में जिन महत्वपूर्ण स्थलों का सौंदर्यीकरण किया गया है, उनका रखरखाव सही ढंग से होना चाहिए। सभी पार्कों में ओपन एयर जिम की व्यवस्था भी होनी चाहिए।
विज्ञापन
वहीं, स्ट्रीट फूड हब में लोगों को खाने के लिए विभिन्न व्यंजन के अलावा बच्चों के खेलने के लिए झूले भी स्थापित किए जाएंगे। इसके अलावा यहां पर लोगों को पार्किंग की सुविधा भी प्राप्त होगी।
निगम को राज्य वित्त आयोग से 2 करोड़ रुपये की ग्रांट मिली है और जिलाधीश के माध्यम से भी 10.73 लाख रुपये की ग्रांट दी गई है। शहर के नालों एवं खड्डों की चैनलाइजेशन के लिए राज्य आपदा राहत कोष से 3 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं, जिसमें से लगभग 1.70 करोड़ की राशि खर्च कर दी गई है।
वहीं, नगर निगम क्षेत्र में इस समय लगभग 1.81 करोड़ रुपये के कार्य जारी हैं। इस वर्ष प्राप्त 69.36 लाख रुपये की ग्रांट में से 58.68 लाख रुपये के कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं।
इस अवसर पर नगर निगम के आयुक्त राकेश शर्मा, अतिरिक्त आयुक्त रामप्रसाद, एपीएमसी के अध्यक्ष अजय शर्मा, पूर्ववर्ती नगर परिषद की पार्षद राधारानी, मीना चौधरी, मनोनीत पार्षद डॉ. हर्ष कालिया, निशांत शर्मा, सुनील ठाकुर, पूर्व पार्षद राजेश चौधरी, अनिल चौधरी, सहायक अभियंता अश्वनी ठाकुर और अन्य अधिकारियों ने भी भाग लिया।