फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The fire in the forests has just stopped, last year's records were broken

Hamirpur (Himachal) News: नहीं थमा जंगलों में आग का तांडव, पिछले साल के रिकाॅर्ड टूटे

Wed, 12 Jun 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
जिले में 239 पहुंची जंगल में आग की घटनाओं की संख्या
विज्ञापन

अब तक 70 बीटों में 2338.8 हेक्टेयर एरिया जलकर हो चुका है राख
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। जिले में जंगलों की आग तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा है। वन विभाग के पास अब तक जंगलों में आग लगने के 239 मामले पहुंचे हैं। हैरानी की बात यह है कि अभी तक विभाग के पास कोई भी शिकायत नहीं आई है। कार्रवाई न होने पर शरारती तत्व बेखौफ होकर जंगलों को आग की भेंट चढ़ा रहे हैं। जिला हमीरपुर की 70 बीटों में अभी तक 2338.8 हेक्टेयर एरिया जलकर राख हो चुका है। प्रतिदिन जंगलों में आग लगने के कारण शहर से लेकर गांवों तक दिन में गर्म लू चल रही है। गर्म हवाओं के कारण लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। पिछले साल हमीरपुर मंडल में जंगलों में आग की महज 15 घटनाएं सामने आई थीं। इनमें ं88 हेक्टेयर क्षेत्र में वन संपदा जली थी।

70 बीटों में आग के कारण करोड़ों रुपये की वन संपदा के साथ वन्य जीव भी आग की भेंट चढ़ चुके हैं। बुधवार को जिले में आग लगने के चार मामले सामने आए। दमकल विभाग के कर्मचारियों ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सुबह के समय दियोटसिद्ध में लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह के साथ बैरियर नंबर दो के साथ जंगल में एकाएक आग भड़क गई। चीड़ की पत्तियों से सुलगते हुए आग पूरे जंगल मेें फैल गई। इससे चारों ओर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग के धुएं के कारण मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को काफी परेशानी का समाना करना पड़ा। स्थानीय लोगों के साथ वन और दमकल विभागों के कर्मचारियों को आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। दोपहर दो बजे के करीब धिरवीं गांव के साथ आग भड़क गई। ग्रामीणों ने दमकल विभाग को आग लगने की सूचना दी। विभागीय कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। दोपहर तीन बजे के करीब जलाड़ी और नौहंगी में आग लगने के मामले सामने आए। देर शाम तक दमकल विभाग के कर्मचारियों ने ग्रामीणों के सहयोग से यहां आग पर काबू पाया। जिला फायर अधिकारी राजेंद्र कुमार ने कहा कि आग की सूचना मिलते ही गाड़ियों को घटना स्थल पर भेज दिया गया था। आग पर काबू पा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed