फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The financial condition of the electricity board is getting worse due to mismanagement.

Hamirpur (Himachal) News: कुप्रबंधन के चलते बदतर होती जा रही बिजली बोर्ड की आर्थिक स्थिति

Mon, 12 Feb 2024 12:10 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Feb 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
The financial condition of the electricity board is getting worse due to mismanagement.
बिजली बोर्ड पेंशनर फ ोरम इकाई नादौन की बैठक में उपस्थित पेंशनर। स्रोत: संघ
नादौन (हमीरपुर)। बिजली बोर्ड पेंशनर फोरम इकाई नादौन की बैठक रविवार को इकाई अध्यक्ष राजकुमार चौधरी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें वरिष्ठ उपप्रधान भगत राम, सचिव विधि चंद, कोषाध्यक्ष पिरथी चंद सहित अन्य पेंशनर उपस्थित रहे। बैठक में समस्त पेंशनरों ने बोर्ड के रवैया को लेकर रोष व्यक्त किया। बिजली बोर्ड कर्मचारी यूनियन के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह खरवाड़ा ने कहा कि बिजली बोर्ड लिमिटेड का प्रबंधन वर्ग इसका सही तरीके से संचालन करने में पूर्ण रूप से विफल रहा है। बिजली बोर्ड लिमिटेड की आर्थिक स्थिति कुप्रबंधन के चलते बदतर होती जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जो कर्मचारी बिजली बोर्ड लिमिटेड से गत वर्ष सेवानिवृत्त हुए हैं या अभी सेवानिवृत्त हो रहे हैं, उनकी ग्रेच्युटी व लीव इन कैशमेंट का भुगतान नहीं हो पा रहा है। यहां तक कि 2016 के बाद सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को सरकार के आदेशों के मुताबिक संशोधित दरों पर 50-50 हजार रुपये की बकाया राशि और संशोधित ग्रेच्युटी का 20 फीसदी भुगतान भी नहीं किया जा रहा है। संशोधित वेतनमानों के आधार पर एक जनवरी 2016 के बाद सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों के पेंशन संशोधन के हजारों मामले लंबित पड़े हैं। अप्रैल 2023 के बाद कर्मचारियों व पेंशनर्स की अदायगियों से संबंधित ड्राइंग लिमिटस जारी नहीं हो पाई है। आज लगभग ढाई सौ करोड़ की ड्राइंग लिमिटस लंबित पड़ी हैं। यहां तक कि कर्मचारियों की पदोन्नति से जुड़ी फाइलें भी लगभग तीन माह से लंबित है। पिछले लगभग आठ माह से बिजली बोर्ड जैसी महत्वपूर्ण संस्था को एक कार्यवाहक प्रबंध निदेशक के हवाले छोड़ा गया है जो दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने प्रदेश मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से बिना किसी देरी के बिजली बोर्ड लिमिटेड में सक्षम और स्थाई प्रबंध निदेशक नियुक्त करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed