फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The faces of the promising people lit up after receiving the medals.

Hamirpur (Himachal) News: मेडल पाकर चहक उठे होनहारों के चेहरे

Thu, 22 Aug 2024 04:09 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2024 04:09 AM IST
विज्ञापन
The faces of the promising people lit up after receiving the medals.
टाउन हॉल हमीरपुर में आयोजित भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में मेधावियों के साथ मुख्यातिथि। संवाद
अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में मेधावियों को किया प्रोत्साहित
विज्ञापन

टाउन हाल हमीरपुर में उच्च शिक्षा उपनिदेशक अनिल कौशल ने नवाजे मेधावी
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। टाउन हॉल हमीरपुर में बुधवार को अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में मेधावियों को मेडल देकर प्रोत्साहित किया गया। प्रशस्ति पत्र और मेडल पाकर होनहारों के चेहरे खिल गए। अमर उजाला और एस्पायर आईआईटी एंड मेडिकल शिमला के संयुक्त तत्वावधान में छात्र-छात्राओं का सम्मानित किया गया। समारोह में बतौर मुख्यातिथि उच्च शिक्षा उपनिदेशक हमीरपुर अनिल कौशल ने शिरकत की। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक हमीरपुर अशोक कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
कार्यक्रम में एस्पायर आईआईटी एंड मेडिकल शिमला की मुख्य सहयोगी की भूमिका रही। समारोह में हिमाचल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला, सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड में इस वर्ष के टॉपर्स छात्र-छात्राओं का सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 11 बजे दीप प्रज्ज्वलन से किया गया। छात्र-छात्राएं सुबह 8:30 से ही समारोह में पहुंचना शुरू हो गए थे। 10:00 बजे तक पंजीकरण प्रक्रिया पूरी की गई। मुख्य अतिथि और विशेष अतिथि ने 26 स्कूलों के 470 विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र और मेडल पहनाकर विद्यार्थियों को सम्मानित किया। मुख्य अतिथि अनिल कौशल ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। अमर उजाला की ओर से विद्यार्थियों को एक मंच प्रदान किया गया है। इस तरह के कार्यक्रमों से बच्चों को प्रोत्साहन मिलता है। सोशल मीडिया के दौर में बच्चे पढ़ाई से विमुख न हो, इसके लिए शिक्षकों के साथ अभिभावकों की भी अहम भूमिका है। उन्होंने सम्मान पाने वाली सभी विद्यार्थियों को बधाई दी।
विज्ञापन


ब्लू स्टार स्कूल हमीरपुर की छात्रा गौरिका ने कहा कि सम्मान पाकर उन्हें गर्व महसूस हो रहा है। कार्यक्रम में उन्हें सम्मान के साथ जिंदगी की सीख मिली है कि जिस क्षेत्र में आप कार्य कर रहे हैं उसे बेहतर ढंग से करके हमेशा अग्रणी रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन



परमार मॉडल स्कूल धरोग की छात्रा रिधिमा ने कहा कि अधिकारियों के समारोह में हिस्सा लेने से जिंदगी में कुछ बेहतर और देश सेवा में योगदान देने की प्रेरणा मिली है। सम्मान के साथ अधिकारियों से जीवन में लक्ष्य तय कर उसे हासिल करने की प्रेरणा मिली है।

आर्यन स्कूल भोटा के छात्र मोहित का कहना है कि पढ़ाई में बेहतर करने पर यह सम्मान मिला है लेकिन कार्यक्रम में हिस्सा लेने और सम्मान प्राप्त करने से उन्हें और बेहतर करने का हौसला मिला है।

ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल हमीरपुर के रिद्धित राजवर्धन ने कहा कि कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के विचार सुनने को मिले हैं। वह अपनी जिंदगी में देश सेवा का लक्ष्य तय कर उसे हासिल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed