फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The encroachment was removed but the work of the footpath did not start

Hamirpur (Himachal) News: मकर संक्रांति पर लोगों ने अवाहदेवी मंदिर में लिया आशीर्वाद

Sat, 14 Jan 2023 11:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jan 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
The encroachment was removed but the work of the footpath did not start
अवाहदेवी माता मंदिर में मकर संक्रांति मेले के दौरान उमड़ी भीड़। - फोटो : Hamirpur-HP
अवाहदेवी (हमीरपुर)। मकर संक्रांति पर टौणीदेवी तहसील के तहत अवाहदेवी माता के मंदिर में शनिवार को ऐतिहासिक मेले में काफी संख्या में लोग पहुंचे। कंपकंपाती ठंड में भी माता के दर्शन के लिए लोगों का उत्साह बरकरार रहा। लोगों ने शीश नवाकर माता का आशीर्वाद लिया और मेले में दैनिक उपयोग की चीजों की जमकर खरीदारी की।
विज्ञापन

जलेबी-पकौड़े और चने की दुकानों पर भीड़ देखने को मिली। मेले में मनोरंजन के लिए हिंडोले और बच्चों को खेलकूद के लिए स्टाल लगे हुए थे। मेले के दौरान वाहन चालकों को दिन भर जाम से जूझना पड़ा। लेकिन, मुख्य आरक्षी महेंद्र सिंह की अगुवाई में पुलिस ने यातायात को सुचारु रखा। शाम पांच बजे तक मेला देखने वालों का हुजूम उमड़ा रहा। उसके बाद मेले में भीड़ कम हुई। यह मेला हर वर्ष लोहड़ी के उपलक्ष्य पर मकर संक्रांति के दिन मनाया जाता है। यह परंपरा करीब 500 वर्ष पुरानी है। व्यवसायी चुनी लाल शर्मा, राजेंद्र कुमार, अजीत सिंह, कृष्ण चंद, यशवंत सिंह, राकेश कुमार, चमन लाल, राजेश शर्मा, देशराज आदि ने कहा कि इस कड़ाके की ठंड में भी लोग भारी तादाद में मेले में पहुंचे और खूब खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed