फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The doors of Avahdevi and Santoshi Mata temples will open at 5:30 am.

सुबह 05:30 बजे खुलेंगे अवाहदेवी और संतोषी माता मंदिर के कपाट

Mon, 22 Sep 2025 06:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 22 Sep 2025 06:46 AM IST
विज्ञापन
The doors of Avahdevi and Santoshi Mata temples will open at 5:30 am.
शारदीय नवरात्रों के लिए सजाया गया अवाहदेवी माता मंदिर। संवाद
शारदीय नवरात्र के लिए 100 किलो फूलों से सजा अवाहदेवी माता मंदिर
विज्ञापन


संतोषी माता मंदिर परिसर में लगे 19 सीसीटीवी कैमरे, नौ दिन लगेंगे लंगर

संवाद न्यूज एजेंसी

अवाहदेवी/जाहू (हमीरपुर)। शारदीय नवरात्र को लेकर जिले के मंदिरों को आकर्षक तरीके से सजाया गया है। बाजारों में भी रौनक है। पूजन सामग्री की दुकानें सज गई हैं। अवाहदेवी माता मंदिर को 100 किलो फूलों से आकर्षक ढंग से सजाया गया है। मंदिर के कपाट प्रतिदिन की भांति प्रातः 05:30 बजे आरती के साथ श्रद्धालुओं के दर्शनों के लिए खुलेंगे। सायं 7:00 बजे आरती होगी।
मंदिर परिसर में 22 सितंबर से एक अक्तूबर तक शतचंडी महायज्ञ होगा। इस अवसर पर माता, गणेश एवं अन्य देवी-देवताओं की अस्थायी प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। इनका दस दिन तक विशेष पूजन-अर्चना होगी। दशहरे के दिन इन प्रतिमाओं का विसर्जन लघु हरिद्वार कांडापतन में किया जाएगा।
विज्ञापन


मंदिर समिति के प्रधान रमेश चंद गुलेरिया ने बताया कि शरद नवरात्र के पावन पर्व पर यह आयोजन श्रद्धालुओं की आस्था और भक्ति का केंद्र रहेगा। कमेटी की ओर से श्रद्धालुओं के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। प्रतिदिन दोपहर 12:30 से 3:00 बजे तक लंगर की विशेष व्यवस्था भी की जाएगी। कमेटी प्रधान ने प्रशासन और पुलिस विभाग से अपील की है कि यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूजा-पाठ और आरती से शुरू होंगे नवरात्र

हमीरपुर और बिलासपुर सीमा पर स्थित उतरी भारत में प्रसिद्ध संतोषी माता मंदिर लदरौर को नवरात्र पर्व के लिए दुल्हन की तरह सजाया गया है। मंदिर कमेटी के सदस्यों ने नवरात्र पर्व पर मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के विशेष इंतजाम किए हैं। नवरात्र का शुभारंभ 6:00 सुबह बजे पंड़ितों के मंत्रोच्चारण और पूजा-पाठ और आरती के साथ होगा। इस दौरान मंदिर कमेटी के सभी सदस्य उपस्थित रहेंगे। नौ दिन हर रोज श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लंगर लगेगा। वैसे तो लंगर का समय दोपहर 2:30 बजे तक रखा गया है लेकिन श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए समय को बढ़ाया भी जा सकता है।


बॉक्स

श्रद्धालुओं की सुविधा के किए पुख्ता इंतजाम

मंदिर कमेटी के अध्यक्ष बलवंत सिंह ने बताया कि मंदिर परिसर में सुरक्षा की दृष्टि से 19 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। श्रद्धालुओं को मंदिर में आने के लिए किसी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मंदिर परिसर में सफाई, शौचालय और रात्रि के समय ठहरने की पूरी व्यवस्था की गई है। इस बार मंदिर में करीब दस लाख रुपये की आय चढ़ावे के रूप में होने की उम्मीद है। भोरंज थाना प्रभारी प्रशांत सिंह ठाकुर ने बताया कि नवरात्र में यातायात व्यवस्था को बनाने के लिए पुलिस कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। इसके लिए पुलिस चौकी लदरौर के कर्मचारी भी शामिल हैं।

शारदीय नवरात्रों के लिए सजाया गया अवाहदेवी माता मंदिर। संवाद

शारदीय नवरात्रों के लिए सजाया गया अवाहदेवी माता मंदिर। संवाद

शारदीय नवरात्रों के लिए सजाया गया अवाहदेवी माता मंदिर। संवाद

शारदीय नवरात्रों के लिए सजाया गया अवाहदेवी माता मंदिर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed