{"_id":"6ababa2a563266bfcc08f5e6","slug":"the-department-will-teach-adolescent-girls-about-nutrition-in-schools-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-210044-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: स्कूलों में किशोरियों को पोषण का पाठ पढ़ाएगा विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: स्कूलों में किशोरियों को पोषण का पाठ पढ़ाएगा विभाग
Tue, 29 Sep 2026 12:34 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 29 Sep 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
महिला एवं बाल विकास व स्वास्थ्य विभाग संयुक्त रूप से करेंगे कार्यक्रम
पोषण माह के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों में 10 अक्तूबर तक जारी रहेंगी गतिविधियां
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। पोषण माह अभियान के तहत अब स्कूलों में किशोरियों को पोषण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जाएगा।महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से स्कूलों में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में स्वास्थ्य विभाग की टीम भी शामिल होगी जोकि स्कूल स्तर पर किशोरियों को पोषणाहार, संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली से जुड़ी जरूरी जानकारी देगी।
महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से पोषण माह के तहत 10 अक्तूबर तक जिलेभर में विभिन्न गतिविधियां करवाई जा रही हैं। आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों, महिलाओं और किशोरियों को पोषण के महत्व के बारे में जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में अब स्कूलों में भी कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी है। स्कूल स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों में किशोरियों को उनकी उम्र के अनुसार जरूरी पोषक तत्वों की जानकारी दी जाएगी।साथ ही खानपान में पौष्टिक खाद्य पदार्थों को शामिल करने के लिए जागरूक किया जाएगा।कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम किशोरियों को स्वास्थ्य,किशोरावस्था में शरीर में होने वाले बदलावों के दौरान संतुलित आहार की भूमिका,पौष्टिक भोजन के बारे में जानकारी दी जाएगी।
कोट
स्कूल स्तर पर किशोरियों को जागरूक करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है ताकि किशोरियों को जागरूक किया जा सके। -संजय कुमार डोगरा, कार्यक्रम अधिकारी,महिला बाल विकास विभाग हमीरपुर