{"_id":"699b4f3a8e4b4767a801d5e4","slug":"the-department-forgot-to-take-care-of-the-road-damaged-during-the-rains-people-are-troubled-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1026-184476-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बरसात में क्षतिग्रस्त हुई सड़क की सुध \nलेना भूला विभाग, जनता परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बरसात में क्षतिग्रस्त हुई सड़क की सुध लेना भूला विभाग, जनता परेशान
Mon, 23 Feb 2026 12:17 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 23 Feb 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग हमीरपुर के तहत क्षतिग्रस्त घनोटला शस्त्र बल्ली सड़क । स्रोत : जागरूक पाठक
हमीरपुर। ग्रामीण क्षेत्र को सड़क सुविधा से जोड़ने के लिए प्रधानमंत्री सड़क निर्माण योजना के तहत बनाई गई घनोटला-शस्त्र बल्ली सड़क बरसात के मौसम में क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं, लोक निर्माण विभाग ने छह माह का समय बीतने के बाद भी सड़क की सुध नहीं ली है।
इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को मसियाना से होकर हमीरपुर पहुंचना पड़ रहा है। जिला मुख्यालय हमीरपुर के नजदीक स्थित मटाहनी सीसे स्कूल के बिल्कुल साथ से निकलने वाली शस्त्र बल्ली-घनोटला निर्माणाधीन सड़क सरकार की अनदेखी का शिकार हो रही है।
22 अगस्त 2025 को भारी बरसात के कारण सड़क का लगभग 50 मीटर हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। इससे आवाजाही का साधन बिल्कुल ही बंद हो चुका है। लोगों को लगभग छह महीने से लगभग आठ किलोमीटर घूमकर अपने घरों को जाना पड़ रहा है। लोगों ने लोक निर्माण विभाग से आग्रह किया है कि इस हिस्से पर वैकल्पित मार्ग की व्यवस्था बनाकर यातायात को चालू कर दिया जाए। संवाद