{"_id":"67014932bbbf882aba0b5dfc","slug":"the-demon-of-illegal-dumping-came-out-from-the-foundation-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-137616-2024-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: नींव से निकला अवैध डंपिंग का जिन्न, एक अरब के करीब पहुंची बस अड्डे की लागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: नींव से निकला अवैध डंपिंग का जिन्न, एक अरब के करीब पहुंची बस अड्डे की लागत
Sun, 06 Oct 2024 10:39 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 06 Oct 2024 10:39 AM IST
विज्ञापन
पक्का भरो बाइपास पर निर्माणाधीन बसअड्डा। संवाद।
हमीरपुर। जिला मुख्यालय से पक्का भरो बाईपास पर निर्माणाधीन बस अड्डे की नींव से निकले अवैध डपिंग के जिन्न ने प्रोजेक्ट की लागत को एक अरब के करीब पहुंचा दिया है। प्रदेश में अब तक इतनी बड़ी लागत से किसी बस अड्डे का निर्माण नहीं हुआ है। नाले में अवैध रूप से की गई मलबे की डपिंग एक दशक बाद हमीरपुर में अत्याधुनिक बस अड्डे के निर्माण पर भारी पड़ रही है।
साल 2012 में तत्कालीन धूमल सरकार में इस बस अड्डे का शिलान्यास किया गया था। लेकिन यह प्रोजेक्ट 10 वर्षों तक फाइलों में कैद रहा। जिस स्थान पर शिलान्यास हुआ था वहां एक दशक में जमकर अवैध रूप से मलबे की डंपिंग की गई। इस साइट के साथ नाला है और इस नाले में हुई डंपिंग बस अड्डे की नींव के लिए की गई खोदाई से उजागर हुई। ऐसे में अब छह मंजिल निर्माण से आठ मंजिल तक करना उपलब्धि से अधिक विवशता बन गया है।
प्रोजेक्ट के नक्शे में विस्तार के साथ लागत भी एक अरब के करीब पहुंच गई है। अब हमीरपुर वासियों का अत्याधुनिक बस अड्डे का सपना 68 करोड़ की बजाय 95 करोड़ में पूरा होगा। सवाल यह है कि शहर से दूर स्थित इस बस अड्डे में इतने बड़े निर्माण से बस आवागमन के अलावा और क्या अतिरिक्त लाभ होगा। बाजार और व्यापार की संभावनाओं को सही तरीके से व्यवस्थित करने पर इसका लाभ संभावित है, लेकिन इसके आसपास की वनभूमि भी इसमें रोड़ा बन सकती है।
विज्ञापन
धूमल सरकार से लेकर वीरभद्र और जयराम सरकार में ठंडे बस्ते में रहा यह प्रोजेक्ट अब सुक्खू सरकार में सिरे चढ़ रहा है। मगर इसकी आसमान छूती लागत भी चर्चा का विषय बन गई है। हाल ही में भोरंज विधायक सुरेश कुमार ने इस बस स्टैंड के प्रारूप में हुए बदलावों को लेकर प्रेस वार्ता की, जिसमें उन्होंने 95 करोड़ से आठ मंजिला बस स्टैंड निर्माण को उपलब्धि बताया था।
यातायात सचिव को भेजी प्रपोजल
अब बस स्टैंड का आठ मंजिल का निर्माण होगा। प्रारूप में बदलाव किए गए हैं और इसकी मंजूरी के लिए यातायात सचिव को प्रपोजल भेजी गई है। इसकी अनुमानित लागत 95 करोड़ के करीब है।
-दीपक कपिल, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी हमीरपुर