{"_id":"6616a68d460daedd7e01cfdd","slug":"the-condition-of-the-stairs-built-amid-the-historical-collapse-in-nadaun-is-bad-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1001-125447-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: नादौन में ऐतिहासिक पतन के बीच बनी सीढि़यों की हालत खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: नादौन में ऐतिहासिक पतन के बीच बनी सीढि़यों की हालत खराब
विज्ञापन
पहले इन्हीं सीढि़यों से उतरकर ब्यास नदी पर लकड़ी के पुल से लोग करते थे आवाजाही
संवाद न्यूज एजेंसी
नादौन (हमीरपुर)। उपमंडल नादौन के पत्तन बाजार में स्थित ब्यास नदी किनारे ऐतिहासिक पत्तन की सीढि़यों की सुध लेने की फुर्सत किसी को नहीं है। लोग अरसे से इनकी मरम्मत करने की मांग कर रहे हैं। लोगों दीनानाथ, रमेश, सुरेश, विजय आदि ने कहा कि कई वर्ष पहले जब नादौन और ज्वालामुखी को जोड़ने वाला पुल नहीं था, तब इन्हीं सीढि़यों से उतरकर ब्यास नदी पर लकड़ी के पुल से लोग आवाजाही करते थे। बस भी यहां पत्तन चौक पर सवारियां उतार देती थी और इसी रास्ते से लाखों-करोड़ों का व्यापार होता था।
इस ऐतिहासिक स्थल को आज सहेजने की आवश्यकता है। आज भी यहां पत्तन से ब्यास नदी में नाव चलती है। इससे लोग आवाजाही करते हैं परंतु नियमित मरम्मत न होने से इन सीढि़यों की हालत जर्जर हो गई है। कुछ माह पूर्व ही इसी स्थल पर राफ्टिंग प्रतियोगिता हुई थी। उस समय इन पौड़ियों की मरम्मत की गई थी। अब दोबारा यहां मरम्मत की आवश्यकता है। वहीं, नगर पंचायत अध्यक्ष शम्मी सोनी ने कहा कि वार्ड नंबर 2 व 3 के मध्य स्थित इन सीढि़यों की मरम्मत कार्य के लिए बैठक में चर्चा की जाएगी।