फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The city council decided to repair the street lights of the city

नगर परिषद ने शहर की स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत का लिया निर्णय

Fri, 07 Jan 2022 11:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
The city council decided to repair the street lights of the city
नगर परिषद हमीरपुर की बैठक में मौजूद प्रतिनिधि व अधिकारी। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। नगर परिषद हमीरपुर की मासिक बैठक शुक्रवार को कार्यालय में नप अध्यक्ष मनोज कुमार की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इसमें स्ट्रीट लाइटों का मुद्दा खूब गूंजा। बैठक के दौरान सशर्त स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था देख रही कंपनी की बकाया राशि का 50 फीसदी भुगतान करने का भी निर्णय लिया गया। 28 लाख में से 14 लाख की राशि का भुगतान किया जाएगा। हालांकि, कंपनी के सामने यह शर्त रखी गई है कि 10 से 15 दिन के भीतर हर वार्ड की स्ट्रीट लाइट को दुरुस्त करना होगा और 220 नई लाइट के ऑर्डर को जल्द पूरा किया जाए। नगर परिषद हमीरपुर के पदाधिकारियों का दावा है कि बाकायदा कंपनी से लिख कर लिया गया है कि जल्द ही खराब स्ट्रीट लाइटें दुरुस्त की जाएंगी।
विज्ञापन

बैठक के दौरान स्ट्रीट लाइट के अलावा बीपीएल चयन का मुद्दा भी खूब चर्चा में रहा और इस दौरान पार्षदों ने बीपीएल चयन की प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए। तमाम सवालों और तर्क-वितर्क के बाद यह निर्णय लिया गया है कि नगर परिषद हमीरपुर के एरिया में फिर नए सिरे से बीपीएल का सर्वे करवाया जाएगा। नगर परिषद हमीरपुर के उपाध्यक्ष संदीप भारद्वाज और वार्ड नंबर आठ के पार्षद विनय कुमार, पार्षद विपिन शर्मा और मनीष सोनी ने कहा कि शहर में बीपीएल का सर्वे करवाया जाएगा।
विज्ञापन

कुछ शिकायतें सामने आई थीं कि अपात्र लोग जिनके तीन या चार मंजिला मकान हैं, वह भी बीपीएल सूची में हैं। शहर में नए सिरे सर्वे करवाया जाएगा और यदि ऐसा कोई पाया जाता है तो उसका नाम बीपीएल सूची से काटा जाएगा और पात्र लोगों को इसमें जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था देख रही निजी कंपनी को बकाया में से पचास फीसदी की राशि का भुगतान करने का भी निर्णय लिया गया है। कंपनी के अधिकारियों से बाकायदा लिख कर लिया गया है कि 15 दिन के भीतर खराब स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त किया जाएगा और 220 नई स्ट्रीट लाइटों के ऑर्डर को भी पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed