फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The chamber in Doli has been damaged for ten days, police put up barricades on both sides

Hamirpur (Himachal) News: डोली में दस दिन से चैंबर क्षतिग्रस्त, पुलिस ने दोनों ओर लगाए बैरिकेड्स

Fri, 28 Mar 2025 12:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 28 Mar 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
The chamber in Doli has been damaged for ten days, police put up barricades on both sides
डोली में क्षतिग्रस्त चैंबर की नहीं हुई मरम्मत। स्रोत : पाठक - फोटो : mathura
सुजानपुर (हमीरपुर)। उपमंडल सुजानपुर के तहत सुजानपुर-हमीरपुर मार्ग पर डोली में दस दिन पहले क्षतिग्रस्त सीवरेज चैंबर की मरम्मत नहीं हो पाई है। इसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

हालांकि पुलिस विभाग की ओर से यहां बैरिकेड्स लगाए गए हैं, लेकिन यह बैरिकेड्स यहां पर वाहन चालकों के लिए परेशानियों का सबब भी बन रहे हैं। वाहनों के अत्याधिक दवाब के कारण यहां पर जाम की स्थिति भी बन जाती है। गौर हो कि डोली में महीना भर पहले सीवरेज चैंबर लीक हो रहा था। उसके बाद इस चैंबर की मरम्मत कर दी गई, लेकिन दस दिन पहले यह चैंबर क्षतिग्रस्त हो गया, जिसमें इसके सरिये भी बाहर निकल गए।
विज्ञापन

इतने दिन बीतने के बाद भी लोक निर्माण विभाग ने इस चैंबर को दुरुस्त नहीं किया है, मात्र मिट्टी भर दी है। वहीं, दूसरी ओर दुर्घटनाएं न हों, इसके लिए पुलिस विभाग ने चैंबर के दोनों ओर बैरिकेड्स लगा दिए हैं। लेकिन इन बैरिकेड्स के कारण कभी-कभार जाम की समस्या भी पैदा हो रही है। स्थानीय लोगों में अविनाश, कमल, प्रवीन, अक्षय ने कहा कि संबंधित विभाग को क्षतिग्रस्त चैंबर को ठीक करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट

डोली में क्षतिग्रस्त चैंबर की समस्या ध्यान में है। जल्द ही चैंबर की मरम्मत कर दी जाएगी, ताकि वाहन चालकों को कोई परेशानी न हो।
-अभिषेक, एसडीओ, लोक निर्माण विभाग, सुजानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed