फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The bus going from Hamirpur to Samtana stopped near the bypass.

Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर से समताना जाने वाली बस बाईपास के पास हांफी

Thu, 28 Mar 2024 07:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2024 07:53 PM IST
विज्ञापन
तीन किलोमीटर चलने के बाद ही खराब हो गई बस, यात्री हुए परेशान
विज्ञापन


जिले में अकसर रूट पर हांफ रही हैं एचआरटीसी की बसें
संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। हिमाचल पथ परिवहन निगम डिपो हमीरपुर की हमीरपुर से समताना बस अड्डे से निकलने के बाद तीन किलोमीटर दूर बाईपास के पास खराब हो गई। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। यात्रियों का कहना है कि बस को रूट पर भेजने के पहले उसकी जांच कर ली जाए ताकि समस्याओं का सामना न करना पड़े। उनका कहना था कि अगर बसें तीन किलोमीटर चलकर ही हांफ जाएंगी तो दूर का सफर लोग कैसे करेंगे। सवारियों सुखदेव, सुरेंद्र, मनीष, तृप्ता आदि ने कहा कि एचआरटीसी को पहले बसों की चेकिंंग करनी चाहिए, तभी रूट पर बसें रवाना करनी चाहिए। अकसर एचआरटीसी की बसें रास्ते में ही खराब हो जाती हैं। यह समस्या पहली दफा पेश नहीं आई है। जिले में इससे पूर्व भी एचआरटीसी की बसें अचानक रूट पर खराब हो जाती हैं। इससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में लोग इस समस्या के स्थायी समाधान की मांग उठा रहे हैं। रूट पर जाने से पहले बसों को वर्कशॉप में तकनीकी रूप से जांचा जाता है, ऐसे में बीच रूट में बसों के हांफ जाने से निगम की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।


कोट
डीडीएम राजकुमार पाठक ने कहा कि तकनीकी समस्या के कारण बस खराब हो गई। बाद में समस्या का हल कर दिया गया। उन्होंने कहा कि यात्रियों को दिक्कत पेश न आए, इसका ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed