फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The building has not been repaired in 30 years, now the office had to be shifted to a private

Hamirpur (Himachal) News: 30 साल में नहीं हुई भवन की मरम्मत, अब निजी में शिफ्ट करना पड़ा दफ्तर

Wed, 09 Oct 2024 07:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 09 Oct 2024 07:14 AM IST
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। बिजली उपमंडल भोरंज का सरकारी भवन पिछले 30 वर्षों से एक बार भी मरम्मत नहीं होने के कारण जर्जर हो चुका है। अधिकारियों और कर्मचारियों ने यहां काम करते वक्त हादसे का डर सताने लगा है। इस कारण अब बिजली बोर्ड के कार्यालय को प्राइवेट भवन में शिफ्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन

बिजली बोर्ड के पुराने भवन की स्थिति इतनी खराब हो गई है कि ऊपरी मंजिल की सीढ़ियां भी जर्जर हैं। पिछले साल से ही छत से बजरी गिरने के कारण कर्मचारियों में डर का माहौल बना हुआ है। इस साल बरसात में काम कर रहे कर्मचारियों ने कहा कि वे भयभीत होकर अपनी ड्यूटी निभाने को मजबूर थे। हालांकि, विभाग ने इस साल केवल सीढ़ियों की मरम्मत के लिए बजट स्वीकृत किया है और टेंडर भी लगा दिया है। मगर जब सीढ़ियों को उखाड़ने का कार्य शुरू हुआ तो पूरा भवन कांपने लगा, जिसके चलते कार्यालय को बंद कर कर दिया गया है।
विज्ञापन

विद्युत बोर्ड भोरंज के एसडीओ अनुराग चंदेल ने बताया कि उच्चाधिकारियों के परामर्श से कार्यालय को निजी भवन में शिफ्ट कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि भवन की पूरी मरम्मत के लिए बजट की मांग उच्चाधिकारियों को भेजी गई है, ताकि कर्मचारियों को एक सुरक्षित कार्यस्थल मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed