{"_id":"6818ab7b0690599db006c854","slug":"the-body-of-a-young-man-was-found-in-manoh-village-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-155035-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: मनोह गांव में युवक का मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: मनोह गांव में युवक का मिला शव
Tue, 06 May 2025 05:42 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 06 May 2025 05:42 AM IST
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के तहत ग्राम पंचायत मनोह में 22 साल के युवक का शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान राकेश कुमार निवासी जोगिंद्रनगर (जिला मंडी) के रूप में हुई है। राकेश का परिवार पिछले 40 सालों से यहीं रह रहा था। राकेश मनोह क्षेत्र में लकड़ी काटने का कार्य कर रहा था। परिजनों और स्थानीय लोगों के अनुसार राकेश कुमार बीते तीन दिनों से लापता था। परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया। सोमवार को जब स्थानीय लोगों को दुर्गंध आने की सूचना मिली तो मौके पर पहुंच कर देखा, जहां राकेश कुमार का शव पड़ा हुआ था।
शव की स्थिति को देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि मौत दो-तीन दिन पहले ही हो चुकी थी। राकेश नशे का सेवन भी करता था। राकेश की शादी को ज्यादा समय नहीं हुआ था और उसकी तीन माह की बेटी है। अचानक हुई इस दर्दनाक घटना से पूरे परिवार में कोहराम मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही भोरंज पुलिस थाना की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। शव का पोस्टमार्टम मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में करवाया गया है।
मनोह में युवक का शव मिला है। शव का हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम करवाया है। मामले में जांच जारी है।
-भगत सिंह ठाकुर, एसपी