फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The body of a Palampur shopkeeper found hanging from a tree in the forest of Sulhadi

सुल्हाड़ी के जंगल में पेड़ से लटका मिला पालमपुर के दुकानदार का शव

Sun, 13 Feb 2022 11:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
The body of a Palampur shopkeeper found hanging from a tree in the forest of Sulhadi
The body of a Palampur shopkeeper found hanging from a tree in the forest of Sulhadi
सलौणी (हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर की कुल्हेड़ा पंचायत के सुल्हाड़ी गांव के साथ लगते जंगल में पानी के टैंक के पास एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिला है। रविवार सुबह करीब साढ़े सात बजे जब एक स्थानीय व्यक्ति ने शव को पेड़ से लटका देखा तो शोर मचाकर ग्रामीणों को एकत्रित किया। ग्रामीणों ने तुरंत घटना की सूचना पंचायत को दी। कुल्हेड़ा पंचायत के उपप्रधान इंदरजीत सिंह ने इस बारे में तुरंत बड़सर थाना में फोन कर सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पेड़ से उतारकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मृतक की पहचान सुधीर चोपड़ा (41) पुत्र अशोक चोपड़ा निवासी पालमपुर के रूप में हुई है। सुधीर पालमपुर में ही कंफेक्शनरी की दुकान करता था और शादीशुदा था। उसके दो बच्चे भी हैं। जहां शव मिला है, उससे 200 मीटर की दूरी पर ही सड़क किनारे सुधीर की गाड़ी भी मिली है। स्थानीय लोगों के अनुसार यह गाड़ी दो-तीन दिन से यहीं खड़ी थी।
विज्ञापन

डीएसपी बड़सर शेर सिंह ने कहा कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। मृतक के परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है। प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लग रहा है, बाकी पुलिस जांच के बाद ही घटना के सही कारण पता लग पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed