फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The board will benefit the workers with 13 schemes: Kanwar

कामगारों को 13 योजनाओं से लाभान्वित करेगा बोर्ड : कंवर

Thu, 23 Jan 2025 12:28 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 23 Jan 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
The board will benefit the workers with 13 schemes: Kanwar
सुजानुपर में कामगार कल्याण बोर्ड के कार्यक्रम में महिलाओं को इंडक्शन वितरित करते मुख्यातिथि। जन - फोटो : kathua news
सुजानपुर, हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड ने बुधवार को चौगान में कामगारों के लिए जागरूकता एवं आवश्यक सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम में विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने मुख्य अतिथि और बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव कंवर ने विशेष अतिथि के रूप में भाग लिया। कामगारों को संबोधित करते हुए नरदेव कंवर ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार कामगार कल्याण बोर्ड की सभी 13 योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने विधायक के समक्ष सुझाव रखा कि बोर्ड की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पंचायत स्तर के कार्यकर्ताओं का सहयोग लिया जा सकता है। इस अवसर पर कैप्टन रणजीत सिंह ने कहा कि कांग्रेस की सरकारें हमेशा आम लोगों के कल्याण और उत्थान के लिए कार्य करती हैं और मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में वर्तमान प्रदेश सरकार भी इसी दिशा में सराहनीय कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सभी विकासात्मक परियोजनाओं को चरणबद्ध ढंग से क्रियान्वित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि और विशेष अतिथि ने लगभग 100 कामगारों को इंडक्शन चूल्हे भी वितरित किए। इस अवसर पर एपीएमसी अध्यक्ष अजय शर्मा, एसडीएम डॉ. रोहित शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेंद्र वर्मा, पार्टी के अन्य पदाधिकारी और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed