फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The audience's eyes became moist after seeing the meeting of Shri Ram and Hanuman.

Hamirpur (Himachal) News: श्रीराम और हनुमान का मिलन को देख दर्शकों की आंखें हुईं नम

Wed, 01 Oct 2025 12:19 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 01 Oct 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
The audience's eyes became moist after seeing the meeting of Shri Ram and Hanuman.
नादौन में चल रही रामलीला में सुग्रीव से मिलने के लिए पहुंचे श्री राम व लक्ष्मण का परिचय करवाते
नादौन (हमीरपुर)। नादौन में मंगलवार को कलाकारों ने राम-हनुमान मिलन, बाली-सुग्रीव संवाद, बाली वध और सुग्रीव का राजतिलक आदि दृश्यों का मंचन किया। इस दौरान राम-हनुमान मिलन के दृश्य को देख दर्शकों की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन

इस दौरान में रामजी वन की यात्रा करते हुए सीता की खोज में ऋष्यमूक पर्वत पर पहुंचते हैं। राम और लक्ष्मण को देखकर सुग्रीव हनुमान से आंशका जाहिर करते हैं कि उनके भाई बाली ने कोई गुप्तचर तो नहीं भेजे हैं। इस पर हनुमान ब्राह्मण का भेष धारण कर श्रीराम के सम्मुख आ जाते हैं।
विज्ञापन

इस दौरान परिचय के बाद प्रभु राम को पहचानकर हनुमान ने उनके चरण पकड़ लिए। इसके बाद दोनों भाइयों को सुग्रीव के यहां लाकर राम और सुग्रीव की मित्रता करवाते हैं। श्रीराम के पूछने पर सुग्रीव अपने दुख का कारण बताते है। श्रीराम सुग्रीव से युद्ध करने के लिए कहते हैं और बाली को एक ही बाण में ढेर कर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद सुग्रीव का राजतिलक होता है और हनुमान सीता की तलाश में लंका पहुंच जाते हैं। हनुमान सीता के सामने प्रकट होते हैं। इसके बाद अशोक वाटिका को उजाड़ने और मेघनाद द्वारा ब्रह्मास्त्र को फेंकते हुए हनुमान को बंदी बनाने का दृश्य दर्शाया गया। इसके बाद रावण दरबार और लंका दहन के दृश्यों का मंचन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed