{"_id":"67d5ce7dc054e0091c058006","slug":"the-audience-danced-to-the-song-hi-ni-tera-koka-kudi-kahandi-pehli-jaguar-le-lo-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-150696-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: हाय नी तेरा कोका, कुड़ी कहंदी पहली जैगुआर ले लो गाने पर थिरके दर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: हाय नी तेरा कोका, कुड़ी कहंदी पहली जैगुआर ले लो गाने पर थिरके दर्शक
Sun, 16 Mar 2025 12:31 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 16 Mar 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। राष्ट्र स्तरीय सुजानपुर होली मेले की चौथी सांस्कृतिक संध्या पंजाबी गायक सुक्खी और बॉलीवुड गायिका ऋतु पाठक के नाम रही।
समारोह में मुख्यातिथि के रूप में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने शिरकत की। बाहर हल्की बारिश होती रही और अंदर लोग गानों का आनंद लेते रहे। स्टार कलाकारों ने मंच पर पहुंचते ही समां बांध दिया। पंजाबी गायक सुक्खी ने मंच पर आते ही सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। हाय नी तेरा कोका, कुड़ी कहंदी पहली जैगुआर ले लो, फिर जीना मर्जी प्यार ले लो, काली-काली एनकां ते काले काले शूज, कंगना तेरा नी सानु करे इशारे... आदि गानों से पंजाबी गायक ने एक से बढ़कर एक परफॉर्मेंस दी। उनकी आवाज का जादू दर्शकों के सिर चढ़कर बोला।
चौथी एवं आखिरी संध्या में बॉलीवुड गायिका ऋतु पाठक रात 7:30 बजे मंच पर पहुंचीं। गायिका ऋतु पाठक ने तेरे बिना गुजारा ए दिल है मुश्किल गाने की शुरुआत की। इस गाने से ऋतु ने खूब तालियां बटौरीं। गुलाबी आंखें जो तेरी देखीं, अक्सर इस दुनिया में अनजाने मिलते हैं, चुरा लिया है दिल, तू चीज बड़ी है मस्त-मस्त, कजरा मोहब्बत बाला, तू लांग मैं लाची, जलेबी बाई...आदि गानों से खूब वाहवाही लूटी। इससे पहले कई स्थानीय कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां देकर तालियां बटोरीं।
बॉक्स
नाटी किंग कुलदीप ने शिल्पा शिमला बालिये पर नचाया
राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव सुजानपुर की तीसरी सांस्कृतिक संध्या पहाड़ी लोक कलाकारों को समर्पित रही। तीसरी सांस्कृतिक संध्या शुक्रवार को आयोजित की गई। सांस्कृतिक संध्या में भोरंज के विधायक सुरेश कुमार ने शिरकत की। विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने उनका स्वागत किया। तीसरी सांस्कृतिक संध्या में नाटी किंग कुलदीप शर्मा ने रंग रूप तेरा बड़ा प्यारा शिल्पा शिमला बालिये, रोहडू जाना अमिये, रूमतिये, सहित अन्य गाने-गाकर दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान विधायक भोरंज और विधायक सुजानपुर भी नाचे। इसके अलावा धीरज शर्मा सहित अन्य गायकों ने एक से एक बढ़कर प्रस्तुतियां देकर मंत्रमुग्ध कर दिया। इससे पहले महिलाओं ने झमाकड़े की प्रस्तुति भी दीं थी।