फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The audience appreciated the artworks made by Rishita and Hrithik.

Hamirpur (Himachal) News: दर्शकों ने सराहीं ऋषिता और रितिक की बनाई कलाकृतियां

Fri, 20 Dec 2024 06:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 20 Dec 2024 06:33 AM IST
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन

केंद्रीय विश्वविद्यालय के छात्रों ने कलाकृतियों में उकेरे हैं कांगड़ा के ऐतिहासिक स्थल और मंदिर
विद्यार्थी बोले, प्रशासन के सहयोग से हमीर भवन में कलाकृतियों को लगाने का मिला मौका
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश के विद्यार्थियों ऋषिता और रितिक की ओर से बनाई कलाकृतियों की हमीर भवन में प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी में लगाई गई कलाकृतियां महज 15 से 20 दिन में तैयार की गई हैं। छात्रों की कलाकृतियों को प्रशासन और दर्शकों की ओर से खूब सराहा मिल रही है। छात्रों ने अपनी कलाकृतियों में हमीरपुर जिला के कुछ ऐतिहासिक स्थलों, मंदिरों और कांगड़ा जिले के भी कुछ स्थलों को उकेरा है।

छात्रों ने प्रदर्शनी लगाने का मौका देने के लिए प्रशासन का आभार व्यक्त किया है। केंद्रीय विश्व विद्यालय की छात्रा ऋषिता ने सरकार और प्रशासन का धन्यवाद किया। ऋषिता ने कहा कि जिस तरह हमें यह मौका मिला है, अन्य युवाओं को भी इस तरह के मौके मिलने चाहिए। खासकर लड़कियों को इस तरह के मौके मिलने चाहिए, ताकि वे अपनी प्रतिभा को निखार सकें और लोगों को दिखा सकें। छात्र ऋतिक ने कहा कि उन्होंने उपायुक्त हमीरपुर से मिलकर प्रेजेंटेशन के माध्यम से अपने काम को दिखाया। उपायुक्त ने उनके काम को देखते हुए उन्हें अपनी प्रतिभा को निखारने का मौका दिया। ऋतिक ने कहा कि उन्हें इन कलाकृतियों को बनाने में 15 से 20 दिन का समय लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed