फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The atmosphere became devotional with the chants of Nand's Anand Bhayo Jai Kanhaiya Lal.

Hamirpur (Himachal) News: नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की ...जयकारों से भक्तिमय हुआ वातावरण

Wed, 06 Sep 2023 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Sep 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिलेभर में जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। स्कूलों में विद्यार्थी श्रीकृष्ण व श्रीराधा की वेशभूषा में पहुंचे। उन्होंने नृत्य और बांसुरी बजाकर सबका मन मोह लिया। वहीं, मंदिर भी जन्माष्टमी के पावन बेला पर खूब सजाए गए। रंग-बिरंगे फूलों से सजे मंदिरों में लोगों ने भजन कीर्तन किया। महिलाओं ने इस दिन उपवास भी किए।
विज्ञापन



भजन कीर्तन रात 12 बजे तक चले रहे। 12 बजते ही मंदिर जयकारों से गूंज उठे। नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की, हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की आदि जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। बाजारों में भी लोगों ने जन्माष्टमी पर जमकर खरीदारी की। लोगों ने लड्डू गोपाल के लिए कपड़े, बांसुरी, मोरपंख, झूले आदि की खूब खरीदारी की। वहीं, स्कूलों में भी जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। डीएवी पब्लिक स्कूल भड़ोली में जन्माष्टमी का त्योहार श्रद्धा के साथ मनाते हुए विद्यालय के वातावरण को भक्तिमय बना दिया। प्रधानाचार्य सुरजीत कुमार राणा ने सबको कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं और उनकी लीलाओं का वर्णन किया और गीता के श्लोकों ले बच्चों को नैतिकता की शिक्षा दी। हिम अकादमी पब्लिक स्कूल विकास नगर में जन्माष्टमी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कक्षा पहली से पांचवीं के विद्यार्थियों ने जन्माष्टमी पर विभिन्न प्रस्तुतियां दीं। छात्रों ने श्रीराधा, श्रीकृष्ण, रुक्मिणी और वासुदेव आदि के परिधान धारण करके जन्माष्टमी के इस अवसर पर तरह-तरह की झांकियां निकालीं। लिली लिटिल फ्लावर सीनियर सेकेंडरी स्कूल बाड़ी, भगवती पब्लिक स्कूल जलाड़ी, लेफ्टिनेंट नरैण मेमोरियल पब्लिक स्कूल घड़ोह, गीतांजलि पब्लिक स्कूल धनेटा, मैग्नेट पब्लिक स्कूल हमीरपुर, हिम अकादमिक पब्लिक स्कूल हीरानगर, ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल हमीरपुर आदि में भी जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed