फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The accused of vandalism and assault on the bus are remanded till 13th.

Hamirpur (Himachal) News: बस में तोड़फोड़ और मारपीट के आरोपी 13 तक रिमांड पर

Sat, 10 Jan 2026 01:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 10 Jan 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
The accused of vandalism and assault on the bus are remanded till 13th.
अदालत में पेशी के बाद मारपीट के आरोपियों को थाने में ले जाती पुलिस। संवाद।
हमीरपुर। सदर थाना के तहत सलासी के पास वीरवार सुबह चार बजे बस में तोड़-फोड़ और चालक परिचालक से मारपीट के पांच आरोपियों को शुक्रवार अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपियों को पांच दिन की पुलिस रिमांड मिली है।
विज्ञापन

मारपीट और हुड़दंग का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब प्रसारित हुआ था। घटना में सीसीटीवी फुटेज को पुलिस ने खंगाला है। मारपीट का एक और सीसीटीवी फुटेज शुक्रवार को भी सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ है। इस मामले में फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए है। आरोपियों के नशे में होने की आशंका है। ऐसे में रक्त जांच के नमूने आरएफएसएल लैब में भेजे गए हैं।
विज्ञापन

सदर थाना के तहत जिला मुख्यालय से महज पांच किमी दूर यह वारदात सामने आई है। भारत बस सर्विस धनेटा से शिमला जा रहीं थी। इस दौरान सुबह चार बजे सलासी के पास आरोपियों ने दो गाड़ियों को सड़क के बीचोंबीच लगाया था। जब बस चालक ने गाड़ी हटाने को कहा तो युवाओं ने बहसबाजी शुरू कर दी। चालक-परिचालक और बस में सवार एक अन्य सरकारी बस के चालक के साथ मारपीट की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना को वारदात देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए और उनकी गाड़ी कुछ ही दूरी पर क्षतिग्रस्त हो गई। आरोपियों के साथ गाड़ी में सवार लड़की एम्स बिलासपुर में उपचाराधीन है। अब उसकी हालत स्थिर है। मामले में संलिप्त दो आरोपियों के खिलाफ पहले से 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं। एक आरोपी भारतीय सेना में जवान है। एसपी बलवीर सिंह ठाकुर ने कहा कि मामले में जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed