फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   TGTs of the state should get respectable salary: Union

प्रदेश के टीजीटी को मिले सम्मानजनक वेतन : संघ

Wed, 10 Sep 2025 05:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 10 Sep 2025 05:41 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। राजकीय टीजीटी कला संघ ने प्रदेश के प्रशिक्षित स्नातक शिक्षकों (टीजीटी) को अन्य राज्यों की तर्ज पर सम्मानजनक वेतन देने की मांग उठाई है। संघ के प्रदेश महासचिव विजय हीर ने मीडिया को जारी बयान में कहा कि हिमाचल में टीजीटी को लेवल-10 में 38,100–1,20,400 का पे स्केल मिला है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हरियाणा में यह 47,600–1,51,100, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में 44,900–1,42,400, तेलंगाना में 42,300–1,15,270 तथा केरल में 41,300–68,700 है। इस तरह हिमाचल के टीजीटी शिक्षकों को शुरुआती वेतन में ही 3,200 से 9,500 रुपये तक का नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अगला वेतन आयोग एक जनवरी 2026 से लागू होना है। ऐसे में वह अन्याय दोबारा न दोहराया जाए, जो 2016 के वेतन आयोग के समय हुआ था।
विज्ञापन

पंजाब वेतन आयोग की खामियों के चलते प्रदेश के टीजीटी शिक्षकों को हर माह मिलने वाले वेतन में बड़ा घाटा हुआ और 2016 से 2025 तक का एरियर भी पूरा नहीं मिला। यदि यह राशि समय पर मिलती तो नौ वर्षों में बैंक में दोगुनी हो चुकी होती। विजय हीर ने कहा कि यदि सरकार नई भर्तियों को उच्चतर ग्रेड-पे का लाभ नहीं देना चाहती तो कम से कम वर्तमान टीजीटी शिक्षकों को बेहतर पे स्केल प्रदान किया जाए, ताकि उनका सम्मान और मनोबल बना रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed